Warm Water Benefits: सुबह की शुरुआत गर्म पानी से करने से ये बीमारियां भी आपके आसपास नहीं आएंगी। चलिए बताओ कि गर्म पानी पीना स्वास्थ्य के लिए किस तरह से अच्छा है?
Warm Water Benefits: डॉक्टरों ने प्रतिदिन तीन से चार लीटर पानी पीने की सलाह दी है। लेकिन सुबह की शुरुआत गुनगुना पानी से करें तो ये बीमारियां भी आपके आसपास नहीं आएंगी। चलिए आपको बताते हैं गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद होता है?
सुबह गर्म पानी पीने के ये लाभ
वजन कम करने में सहायक: यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह गुनगुना पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। गर्म पानी शरीर का तापमान नियंत्रित करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। आप चाहें तो एक चम्मच शहद को एक गिलास गुनगुने या गर्म पानी में मिलाकर हर दिन पी सकते हैं। इसके सेवन से बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है।
शरीर को डिटॉक्स करें: गुनगुना पानी पीने से शरीर से सभी घातक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। गुनगुना पानी इंटस्टाइन में मौजूद भोजन को जल्द ही बाहर निकाल देता है, जिससे पाचन प्रणाली बेहतर होती है।अगर आप रोजाना नींबू रस युक्त गुनगुना गर्म पानी पीते हैं तो इससे आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इसे पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिससे मेटाबॉलिक दर भी बढ़ता है। सुबह रोज गर्म पानी पीना चाहिए।
कब्ज से छुटकारा मिलेगा: गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से आंतों में मौजूद भोजन आसानी से बाहर निकल जाता है।
मौसमी बीमारियों से बचाव: गर्म पानी पीने से आप इस सीजन में फ्लू, खांसी और सर्दी से बच सकते हैं। इससे आपकी प्रतिरक्षा भी मजबूत होती है। सर्दी-खांसी में गर्म पानी बहुत फायदेमंद है। साथ ही गले में खराश और साइनस की समस्या में भी राहत मिलता है। डॉक्टर उन लोगों को हमेशा गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं, जिन्हें सर्दी-खांसी की शिकायत होती है।