कामधेनु मूर्ति घर में रखने के लाभ: जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कामधेनु की मूर्ति रखकर कैसे पाएं धन, संतान-सुख, वास्तु दोष मुक्ति और आध्यात्मिक उन्नति। सही दिशा में स्थापना करें।
कामधेनु मूर्ति घर में रखने के लाभ: कामधेनु मूर्ति जिसे हिंदू धर्म में देवी के रूप में पूजा जाता है वास्तु शास्त्र में बेहद पवित्र मानी जाती हैं। इनकी मूर्ति घर में रखने से कई सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। आइए जानते हैं, शास्त्रों की दृष्टि से कौन-कौन से लाभ आप पा सकते हैं।
देवी कामधेनु क्या हैं?
कामधेनु या सुरभि, पौराणिक कथाओं में दिव्य गाय मानी जाती हैं, जिसकी उत्पत्ति समुद्रमंथन से हुई थी। देवी-देवताओं की आशीर्वाद का प्रतीक, कामधेनु मनोकामनाओं की पूर्ति के साथ-साथ धन, संतान और आध्यात्मिक उन्नति लाती हैं।
कामधेनु मूर्ति घर में रखने के लाभ
1. वास्तु दोषों का निवारण
कामधेनु की मूर्ति लगाने से वास्तु दोष दूर होते हैं, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धन, स्वास्थ्य व सौभाग्य में वृद्धि होती है।
2. संतान-सुख की प्राप्ति
संतान की प्राप्ति में बाधा हो तो माँ-बाप दोनों के लिए कामधेनु (बछड़े सहित) की मूर्ति अत्यंत लाभकारी मानी जाती है।
3. वित्तीय बढ़त और कैरियर में सफलता
धन-संपदा और करियर ग्रोथ के लिए कामधेनु पूजनीय मानी जाती हैं, जिससे नौकरी या व्यवसाय में वृद्धि होती है।
4. आध्यात्मिक प्रगति
यह मूर्ति न सिर्फ भौतिक सुख देगी बल्कि आपके अध्यात्मिक अनुभव और धर्मिक रुचि को भी प्रगाढ़ बनाएगी।
कहाँ रखें कामधेनु की मूर्ति?
वास्तु शास्त्र के अनुसार सबसे श्रेष्ठ स्थान है—उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण)। इसे साफ-सुथरे स्थान पर रखें और खास मौकों पर गंगाजल से स्नान करवाएं। इससे सभी लाभ दोगुने होते हैं।
also read:- वास्तु टिप्स: घर में बार-बार होता है कलह? जानें…