क्या खाने से लिवर खराब होता है? जानिए लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले फूड्स

जानिए क्या खाने से लिवर खराब होता है और कैसे आपकी गलत खान-पान की आदतें लिवर को खराब कर सकती हैं। लिवर को स्वस्थ रखने के आसान टिप्स भी यहां पढ़ें।

क्या खाने से लिवर खराब होता है: लिवर शरीर का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंग है, जो 500 से ज्यादा अहम काम करता है। लेकिन गलत खाने-पीने की आदतें और खराब लाइफस्टाइल के कारण लिवर में गंदगी जमा होने लगती है, जिससे लिवर धीरे-धीरे कचरे का डब्बा बन सकता है। इसका सीधा असर हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि क्या खाने से लिवर खराब होता है और किन चीजों से बचना चाहिए ताकि आपका लिवर स्वस्थ रहे।

लिवर के लिए सबसे खराब खाने की चीजें| क्या खाने से लिवर खराब होता है

1. शराब: शराब लिवर के लिए सबसे बड़ा दुश्मन है। ज्यादा शराब पीने से लिवर फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, सिरोसिस और यहां तक कि लिवर फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए शराब का सेवन सीमित या बिल्कुल न करें।

2. मैदा और तली-भुनी चीजें: मैदा से बने खाद्य पदार्थ जैसे ब्रेड, केक के साथ-साथ तली हुई चीजें जैसे समोसा, पकोड़ा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज आदि लिवर के लिए हानिकारक हैं। इनमें मौजूद ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट लिवर में जमा होकर नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) का कारण बन सकते हैं।

3. नॉनवेज और रेड मीट: मटन, बीफ, सॉसेज जैसे रेड मीट में उच्च मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है, जो लिवर में सूजन और फैट की समस्या को जन्म दे सकता है। इसलिए इनका सेवन संयमित मात्रा में ही करें।

4. अधिक मीठा और पैकेज्ड ड्रिंक्स: कोल्ड ड्रिंक, केक, कुकीज, पैक्ड जूस जैसे मीठे और शक्कर से भरे खाद्य पदार्थों में फ्रुक्टोज की अधिकता होती है, जो लिवर में फैट जमा करने का प्रमुख कारण है। इससे फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है।

5. ज्यादा नमक और जंक फूड: नमक की अधिकता लिवर को नुकसान पहुंचाती है। साथ ही चिप्स, पिज्जा, नूडल्स जैसे जंक फूड में ट्रांस फैट ज्यादा होता है, जो लिवर के लिए हानिकारक होता है।

6. अधिक प्रोटीन और सप्लीमेंट्स: अधिक प्रोटीन और विटामिन सप्लीमेंट्स का सेवन भी लिवर पर अतिरिक्त दबाव डालता है और उसकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है।

also read:- गले के कैंसर के लक्षण: 2 हफ्ते से ज्यादा समय तक गला खराब…

लिवर को स्वस्थ रखने के टिप्स

For More English News: http://newz24india.in

Exit mobile version