WhatsApp का नया धमाकेदार फीचर: अब ग्रुप चैट्स में डायरेक्ट स्टेटस अपडेट्स शेयर करें, चैटिंग होगी और मजेदार

WhatsApp का नया ग्रुप स्टेटस अपडेट फीचर बीटा वर्जन में लॉन्च। अब ग्रुप इन्फो स्क्रीन से डायरेक्ट स्टेटस शेयर करें, बिना प्राइवेसी सेटिंग बदले। जानिए पूरी जानकारी।

WhatsApp यूजर्स के लिए एक और शानदार अपडेट सामने आया है। इस बार फीचर खासतौर पर ग्रुप चैट्स के लिए है, जिससे चैटिंग अनुभव पहले से कहीं ज्यादा इंटरेक्टिव और मजेदार हो गया है। नए फीचर की जानकारी WhatsApp अपडेट्स पर नजर रखने वाले प्रसिद्ध प्लेटफॉर्म WABetaInfo ने दी है।

अब यूजर्स सीधे ग्रुप इन्फो स्क्रीन से स्टेटस अपडेट क्रिएट और शेयर कर सकेंगे। यह फीचर फिलहाल WhatsApp Beta for Android 2.25.22.11 वर्जन में टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है।

नया फीचर क्या करता है?

इस नए फीचर के ज़रिए WhatsApp ग्रुप के मेंबर्स अब ग्रुप के भीतर ही स्टेटस अपडेट बना सकते हैं, जो सभी ग्रुप मेंबर्स के साथ ऑटोमैटिकली शेयर हो जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर को अब स्टेटस शेयर करने के लिए प्राइवेसी सेटिंग्स बदलने या मेंशन्स पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।

कैसे अलग है यह रेगुलर स्टेटस अपडेट से?

यह नया ग्रुप स्टेटस अपडेट फीचर सामान्य स्टेटस अपडेट से बिल्कुल अलग है:

पूरी तरह से सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड

WhatsApp इस फीचर को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ पेश कर रहा है, जिससे यूजर की प्राइवेसी बनी रहेगी। स्टेटस अपडेट्स केवल ग्रुप के सदस्य ही देख सकेंगे और कोई बाहरी यूजर इन्हें एक्सेस नहीं कर पाएगा।

also read:- Nothing Incubator: भारतीय स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका,…

कब मिलेगा सभी को यह फीचर?

फिलहाल यह नया ग्रुप स्टेटस अपडेट फीचर केवल कुछ सेलेक्टेड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। बीटा टेस्टिंग सफल होने के बाद WhatsApp इसे जल्द ही स्टेबल वर्जन के रूप में सभी Android और iOS यूजर्स के लिए ग्लोबली रोलआउट कर सकता है।

क्या करना होगा इस्तेमाल के लिए?

For More English News: http://newz24india.in

Exit mobile version