राज्यउत्तर प्रदेश

BJP’s internal politics:  दिल्‍ली में बैठक के बाद CM योगी साथ दिखे, केशव मौर्य और ब्रजेश, क्‍या खत्‍म हुई BJP की अंदरूनी कलह?

BJP’s internal politics: दिल्ली में हाईकमान के साथ CM योगी, डिप्‍टी CM केशव प्रसाद मौर्य और डिप्‍टी CM ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद उत्तर प्रदेश में सब कुछ ठीक दिख रहा है। भाजपा के अंदरूनी विवाद फिलहाल समाप्त हो गया है।

BJP’s internal politics: दिल्ली में हाईकमान के साथ सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद उत्तर प्रदेश में अब सब कुछ ठीक हो गया लगता है। भाजपा के अंदरूनी विवाद फिलहाल समाप्त हो गया है। दोनों डिप्टी सीएम, सोमवार को मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले विधानमंडल दल की बैठक में सीएम योगी के साथ उपस्थित थे। विधानसभा में पहले दोनों डिप्टी सीएम एक ही कार से पहुंचे थे। दोनों डिप्टी सीएम विधानमंडल दल की बैठक के बाद सीए योगी के साथ खड़े दिखाई दिए।

मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में कहा कि पूरी लड़ाई सोशल मीडिया पर होती है। इसी प्लेटफार्म पर विपक्ष ने पूरा भ्रम फैलाया। उन्‍होंने भाजपा के सभी मंत्रियों और विधायकों से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की अपील की। सदन में सभी विधायकों से मुख्यमंत्री ने समय पर आने और पूरे समय मौजूद रहने को कहा।

योगी ने कहा कि जनता के विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। पार्टी सदन में विपक्ष के हर हमले का दृढ़ता से जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने भी 10 सीटों के उपचुनाव में भाग लेने की अपील की। सभी को ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया।

 

Related Articles

Back to top button