मनोरंजनट्रेंडिंग

अरिजीत सिंह इंडिया टूर 2027 का ऐलान, 9 शहरों में लाइव कॉन्सर्ट से मनाएंगे 20 साल का जश्न

अरिजीत सिंह ने 2027 में 9 शहरों के इंडिया टूर का ऐलान किया है। जानें कॉन्सर्ट की तारीखें, टिकट बिक्री और इस खास म्यूजिकल टूर से जुड़ी पूरी जानकारी।

अरिजीत सिंह इंडिया टूर 2027: सिंगर अरिजीत सिंह के करोड़ों फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह ने अपने म्यूजिक करियर के 20 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए सिंगर ने अरिजीत सिंह इंडिया टूर 2027 का ऐलान किया है. इस टूर के तहत वह देश के 9 बड़े शहरों में लाइव परफॉर्मेंस देंगे.

अरिजीत सिंह इंडिया टूर 2027 जनवरी से शुरू होगा और मई तक चलेगा. इस दौरान सिंगर अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, पुणे, इंदौर और हैदराबाद में अपने लोकप्रिय गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.

इंस्टाग्राम पर किया टूर का ऐलान

अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने इस खास टूर की जानकारी फैंस के साथ साझा की. उन्होंने बताया कि जिन गानों ने लोगों की प्रेम कहानियों, ब्रेकअप, देर रात की ड्राइव और जिंदगी के कई खास पलों को आवाज दी है, अब उन्हीं गानों को फैंस उनके साथ लाइव महसूस कर पाएंगे.

सिंगर का यह ऐलान सामने आते ही उनके चाहने वालों के बीच उत्साह बढ़ गया है. लंबे समय से अरिजीत को लाइव सुनने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अरिजीत सिंह इंडिया टूर 2027 किसी खास म्यूजिकल ट्रीट से कम नहीं होगा.

10 अक्टूबर से शुरू होगी टिकटों की बिक्री

इस म्यूजिक टूर के लिए टिकटों की बिक्री अलग-अलग चरणों में शुरू की जाएगी. सबसे पहले कोटक सॉलिटेयर वीजा क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए 10 अक्टूबर से टिकट उपलब्ध होंगे. इसके बाद सभी कोटक वीजा क्रेडिट कार्ड यूजर्स 11 अक्टूबर से टिकट खरीद सकेंगे.

बाकी सभी दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री 13 अक्टूबर से शुरू होगी. फैंस के लिए टिकट से जुड़ी जानकारी पाने के लिए ‘नोटिफाई मी’ सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.

also read:- Jailer 2 Trailer: रजनीकांत के धांसू एक्शन के साथ विद्या…

इस टूर को टीम इनोवेशन लेकर आ रही है, जबकि कोटक सॉलिटेयर इसे प्रस्तुत कर रहा है.

20 साल के सफर को लेकर उत्साहित हैं अरिजीत

म्यूजिक इंडस्ट्री में दो दशक पूरे करने पर अरिजीत सिंह ने अपने सफर को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि उनके 20 साल के म्यूजिकल सफर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका उनके श्रोताओं की रही है. फैंस ने उनके गानों को अपनी जिंदगी और यादों का हिस्सा बनाया है.

सिंगर ने यह भी कहा कि वह पूरे भारत में घूमकर अपने दर्शकों से मिलने और स्टेज पर उनके प्यार को महसूस करने के लिए बेहद उत्साहित हैं. उनके मुताबिक, इस सफर में बहुत सारे गाने, यादें और लोगों से मिलने के मौके उनका इंतजार कर रहे हैं.

9 शहरों में होगा भव्य लाइव शो

अरिजीत सिंह इंडिया टूर 2027 को सामान्य कॉन्सर्ट से कहीं बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है. शो में हाई-टेक स्टेज प्रोडक्शन के साथ 360 डिग्री स्पेशल ऑडियो, बड़े एलईडी स्क्रीन, लेजर लाइट्स और आतिशबाजी जैसे विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे.

अरिजीत सिंह इंडिया टूर 2027 के 9 शहर

अहमदाबाद — 9 जनवरी
चंडीगढ़ — 23 जनवरी
जयपुर — 7 फरवरी
मुंबई — 20 फरवरी
बेंगलुरु — 13 मार्च
नई दिल्ली — 27 मार्च
पुणे — 10 अप्रैल
इंदौर — 1 मई
हैदराबाद — 15 मई

इन शहरों में होने वाले कॉन्सर्ट में अरिजीत सिंह अपने लोकप्रिय रोमांटिक, इमोशनल और चार्टबस्टर गानों को लाइव पेश करेंगे. अरिजीत सिंह इंडिया टूर 2027 के जरिए उनके 20 साल के म्यूजिकल सफर का जश्न फैंस के साथ बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा.

अरिजीत सिंह इंडिया टूर 2027 के ऐलान के बाद अब फैंस की नजरें टिकट बिक्री शुरू होने पर टिकी हैं. खासकर उन दर्शकों के बीच उत्साह ज्यादा है जो पहली बार अरिजीत सिंह को लाइव स्टेज पर सुनने का अनुभव लेना चाहते हैं.

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button