रणबीर गंगवा ने हरियाणा सरकार के दो साल पूरे होने पर विकास कार्यों की जानकारी दी और ‘नॉन-स्टॉप हरियाणा’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की बात कही।
*अब विकास का फास्ट-ट्रैक फेज, आने वाले समय में जमीन पर और तेजी से नजर आएंगे काम*
लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि वर्ष 2024 में हरियाणा की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार को जनसेवा का अवसर देकर जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी थी, पिछले दो वर्षों में सरकार ने उस विश्वास को विकास कार्यों के माध्यम से मजबूत करने का काम किया है। ‘नॉन-स्टॉप हरियाणा‘ के संकल्प के साथ प्रदेश में विकास की रफ्तार लगातार जारी है।
उन्होंने कहा कि दो वर्षों में प्रदेश में सड़कों का नेटवर्क मजबूत करने, गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और पेयजल व्यवस्था के विस्तार पर विशेष काम हुआ है। बड़े गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए महाग्राम योजना को आगे बढ़ाया गया है। सरकार का प्रयास है कि मजबूत बुनियादी ढांचा गांवों और शहरों दोनों की प्रगति का आधार बने।
ALSO READ:- ड्रग-मुक्त हरियाणा अभियान को मिला नया आयाम, युवाओं के…
कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार ने संकल्प पत्र को विकास की कार्ययोजना मानकर उसके अनुरूप काम किया है। आने वाले समय में सड़क, पेयजल, सीवरेज और ग्रामीण बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को और गति दी जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दी बधाई
मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने प्रदेश सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय और सुशासन की भावना के साथ आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि 8 अक्तूबर 2024 को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ प्रदेश की जनता ने भाजपा को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर दिया था। यह जनादेश सरकार को और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।
अगले तीन वर्ष विकास को नई गति देने के
श्री गंगवा ने कहा कि सरकार के दो वर्ष पूरे होना विकास यात्रा का पड़ाव है। अगले तीन वर्षों में नई परियोजनाओं को धरातल पर उतारने, चल रहे कार्यों को समयबद्ध पूरा करने और प्रदेश के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर जोर रहेगा। ‘नॉन-स्टॉप हरियाणा‘ के संकल्प के साथ विकास की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



