पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: भगवंत मान सरकार ने उठाया निर्णायक कदम, युवाओं को मिलेगा नया जीवन

पंजाब में नशे की समस्या को खत्म करने के लिए भगवंत मान सरकार ने ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ अभियान शुरू किया है। पढ़ें पूरी खबर।

पंजाब में नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। लंबे समय से नशे की चपेट में आए पंजाब को इससे मुक्त कराने के लिए ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ नामक अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत न सिर्फ जागरूकता फैलाई जा रही है, बल्कि वैज्ञानिक व प्रशासनिक स्तर पर भी ठोस कार्यवाही की जा रही है।

विशेषज्ञों की भर्ती और अनुसंधान इकाइयों की स्थापना- भगवंत मान सरकार

आप (AAP) की पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों से नशा पीड़ितों के आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार विशेषज्ञों की भर्ती कर रही है, जो युवाओं के पुनर्वास और इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

also read:- मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की ओर से…

साथ ही, पंजाब-स्तरीय अनुसंधान इकाई और प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में सर्किल यूनिट्स की स्थापना की जा रही है। इन इकाइयों का मुख्य उद्देश्य यह अध्ययन करना है कि नशे में प्रयुक्त कौन-कौन से रसायन/औषधियां सर्वाधिक हानिकारक हैं, जिससे इलाज और रोकथाम की रणनीति को बेहतर बनाया जा सके।

विभागों के बीच समन्वय से मिलेगी मजबूती

‘आप’ की एक अन्य पोस्ट में यह भी बताया गया कि मान सरकार स्वास्थ्य, प्रशासन, शिक्षा, खेल और स्थानीय निकाय विभागों के बीच आपसी समन्वय को बढ़ा रही है। इससे नशे के खिलाफ लड़ाई को हर स्तर पर मजबूती मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने हाल ही में डॉक्टरों के लिए आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया और कहा कि तकनीक आधारित समाधान और जनभागीदारी से इस सामाजिक बुराई पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सकता है।

ड्रग तस्करों पर कसा शिकंजा

मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही पंजाब पुलिस को ड्रग माफिया और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। राज्य में चल रहे निरंतर छापेमारी अभियानों और सतर्क निगरानी से कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार इस अभियान को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी गंभीरता से लागू कर रही है

For More English News:- http://newz24india.in

Exit mobile version