बुलडोजर अभियान शुरू: अलीगढ़ में अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया, मुख्यमंत्री योगी ने किया एक्शन

अलीगढ़ में सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे पर बुलडोजर अभियान शुरू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध निर्माणों को तोड़ा। किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए कड़ी कार्रवाई जारी।

बुलडोजर अभियान शुरू: यूपी के अलीगढ़ में सिंचाई विभाग की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को भारी पुलिस सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। यह कार्रवाई अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, नगर निगम और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने की।

क्वारसी थाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग के रजवाहे पर करीब 5 किलोमीटर लंबे हिस्से पर कब्जा था, जिसमें दुकानों, धार्मिक स्थलों और गेट का निर्माण शामिल था। स्थानीय किसानों को सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने से भारी नुकसान झेलना पड़ा। प्रशासन ने मस्जिद, मदरसा और ‘सर सैयद अहमद ख़ान’ के नाम पर बने गेट को फिलहाल 10 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर इन अवैध निर्माणों को स्वयं नहीं हटाया गया तो 10 सितंबर के बाद बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: यूपी छात्रवृत्ति योजना: यूपी में 12वीं के बाद पढ़ने वाले छात्रों के लिए नई स्कॉलरशिप योजना, मुख्यमंत्री योगी ने किया शुभांशु शुक्ला के नाम पर ऐलान

यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र डॉ. निश्चित शर्मा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत के बाद शुरू हुई। उन्होंने अवैध कब्जे और सिंचाई व्यवस्था को प्रभावित करने की जानकारी दी थी। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए रास्ते भी बंद किए गए थे।

यह अभियान सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जों को हटाने और किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version