‘कैसे बताए क्यों तुझको चाहें..’ गाना गुनगुनाते दिखे अमाल मलिक-फरहाना, वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- ‘बेस्ट जोड़ी’

बिग बॉस 19 के अमाल मलिक और फरहाना भट्ट का वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों ‘तू जाने ना’ गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। फैंस कमेंट कर रहे हैं- ‘बेस्ट जोड़ी’।

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट अमाल मलिक और फरहाना भट्ट ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। रियलिटी शो के दौरान कई बार झगड़े और तकरार के बाद अब दोनों सोशल मीडिया पर एक साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों गाने ‘तू जाने ना’ की लाइन ‘कैसे बताए क्यों तुझको चाहें..’ गुनगुनाते दिखाई दे रहे हैं।

बिग बॉस 19 के झगड़े पीछे छोड़े

शो में कई बार अमाल मलिक और फरहाना के बीच बहसें और तकरार देखी गई थी। हालांकि, अब घर से बाहर आने के बाद दोनों की बॉन्डिंग काफी मजबूत नजर आ रही है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनकी ब्लैक एंड व्हाइट रोमांटिक फोटो वायरल हुई थी, जिसने फैंस को हैरान कर दिया था। इसके बाद अब सामने आया यह वीडियो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

यूजर्स बोले- ‘बेस्ट जोड़ी’

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। फैंस कमेंट कर रहे हैं, ‘बेस्ट जोड़ी’, ‘बिग बॉस में इनकी केमिस्ट्री शायद किसी ने नहीं समझी’, और कई लोग रेड हार्ट और फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

also read:- जॉनी लीवर के बेटे जेसी लीवर संग मिस्ट्री गर्ल की Spotted वीडियो ने बढ़ाई चर्चाएं, हो सकती हैं नई बहू?

म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आएंगे

अमाल मलिक और फरहाना को बिग बॉस 19 के बाद एक म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट ऑफर हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों ने इसका शूटिंग पूरा कर लिया है। अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी शेयर की थी। इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री और रोमांटिक अंदाज दर्शकों के लिए खास होगा। हालांकि, रिलीज डेट के बारे में अभी दोनों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

फैंस में बढ़ी उत्सुकता

अमाल मलिक और फरहाना की यह जोड़ी बिग बॉस 19 के समय से ही फैंस के बीच चर्चित रही है। अब सोशल मीडिया पर उनके गाने और वीडियो आने के बाद फैंस उनकी जोड़ी के लिए और ज्यादा उत्साहित हैं। म्यूजिक वीडियो रिलीज होने के बाद यह जोड़ी निश्चित रूप से बॉलीवुड में चर्चा में बनी रहेगी।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version