सोने का भाव आज 7 फरवरी 2026: जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और अन्य शहरों में 24K, 22K, 18K और 14K सोने के ताजा रेट। MCX और IBJA के अनुसार आज का गोल्ड रेट अपडेट।
सोने की कीमतों (Gold Price Today) में हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव जारी है। 7 फरवरी 2026 को सोने की दरों में गिरावट देखने को मिली, जबकि कुछ शहरों में हल्की बढ़ोतरी भी हुई। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार की परिस्थितियों का सीधे असर सोने की कीमतों पर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहर में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम।
आज का सोना भाव (Gold Rate Today in India)
सोना 24 कैरेट: ₹1,52,078 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: ₹1,51,469 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: ₹1,39,303 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: ₹1,14,059 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: ₹88,966 प्रति 10 ग्राम
also read:- Gold Silver Price Today: सोना ₹1500 और चांदी ₹14,000…
मुख्य शहरों में सोने का भाव (Per 10 Gram)
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,53,860 | ₹1,41,050 | ₹1,15,430 |
| मुंबई | ₹1,53,710 | ₹1,40,900 | ₹1,15,280 |
| कोलकाता | ₹1,53,710 | ₹1,40,900 | ₹1,15,280 |
| चेन्नई | ₹1,55,460 | ₹1,42,500 | ₹1,22,000 |
| लखनऊ | ₹1,53,860 | ₹1,41,050 | ₹1,15,430 |
| जयपुर | ₹1,53,860 | ₹1,41,050 | ₹1,15,430 |
| हैदराबाद | ₹1,53,710 | ₹1,40,900 | ₹1,15,280 |
| बैंगलोर | ₹1,53,710 | ₹1,40,900 | ₹1,15,280 |
पिछले दिन सोने का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ (All India Sarafa Association) के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में शुक्रवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो पिछले भाव 1,60,600 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव के बाद सुधार देखा गया और हाजिर सोना 4,887.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करने लगा।
MCX पर वायदा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में भी हल्की तेजी आई। 10 ग्राम सोने का भाव 1,53,047 रुपये पर पहुंचा, जो पिछले सत्र से 0.64% अधिक था।
सोने की गिरावट के पीछे का कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट मुख्य रूप से मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण हुई। जबकि वैश्विक बाजार में अमेरिकी रोजगार आंकड़ों की कमजोरी और अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक संकेतों ने कीमतों को थोड़ा स्थिर रखा।
सोना खरीदते समय उपभोक्ताओं को अपने शहर के ताजा रेट पर ध्यान देना चाहिए और वैश्विक परिस्थितियों के अनुसार निवेश करना चाहिए।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
