BCCI ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी में U19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया। वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में खेली विस्फोटक पारी।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपना रिकॉर्ड छठा खिताब जीतकर क्रिकेट जगत में इतिहास रच दिया। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस शानदार जीत के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्शन कमिटी के लिए कुल 7.5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया।
BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि “टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और हम अपने युवा खिलाड़ियों के प्रयासों को मान्यता देने के लिए 7.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी देने जा रहे हैं। इनाम खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयन समिति के बीच बांटा जाएगा।”
also read:- IND Vs PAK: ICC टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की 34…
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी
फाइनल मुकाबले में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 80 गेंदों में 175 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के दम पर भारत ने नौ विकेट पर 411 रन बनाए और इंग्लैंड को आसानी से मात दी। सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 15 छक्के और 15 चौके लगाए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार भी मिला। सूर्यवंशी ने कहा कि टीम ने फाइनल में तनाव में आने की बजाय संयम बनाए रखा, और यही सोच जीत की कुंजी बनी।
ICC की तरफ से इनाम नहीं
अंडर-19 वर्ल्ड कप में ICC की तरफ से कैश इनाम नहीं दिया जाता। यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के विकास और अनुभव बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। इसलिए टीम इंडिया को केवल मेडल और सम्मान मिला, जबकि बीसीसीआई ने अपनी ओर से 7.5 करोड़ रुपये का इनाम देने का निर्णय लिया।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने युवा क्रिकेट में अपनी मजबूती और प्रतिभा का फिर एक बार सबूत पेश किया। इस जीत से न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि आने वाले टी20 वर्ल्ड कप और अन्य टूर्नामेंटों में भी भारतीय क्रिकेट को नया उत्साह मिलेगा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
