अमावस्या 2026 की पूरी तिथि सूची जानें। जानिए नए साल की पहली अमावस्या, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और गंगा स्नान का महत्व।
अमावस्या हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है। यह कृष्ण पक्ष का अंतिम दिन होता है और इसे विशेष रूप से पितरों की पूजा, दान, स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए श्रेष्ठ माना गया है। 2026 में अमावस्या की तारीखों की पूरी लिस्ट और महत्व इस आर्टिकल में जानिए।
अमावस्या का धार्मिक महत्व
अमावस्या के दिन किए गए दान, पूजा और स्नान से पितृ दोष दूर होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। खासकर जब अमावस्या शनिवार या सोमवार को पड़ती है, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। इस दिन जरुरतमंदों की सहायता, पशु-पक्षियों की सेवा और माता लक्ष्मी की पूजा विशेष लाभकारी मानी जाती है। अमावस्या पर गंगा स्नान करने से मनुष्य के पापों का नाश होता है और इसे अमृत स्नान के बराबर फल प्राप्त होता है।
पुराणों में उल्लेख है कि समुद्र मंथन के समय अमृत कलश से निकली बूंदें प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में गिरी थीं, इसलिए इन चार स्थानों की नदियों में स्नान करने का विशेष पुण्य मिलता है।
2026 की अमावस्या तिथियाँ
माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या) – 18 जनवरी 2026
फाल्गुन अमावस्या – 17 फरवरी 2026
चैत्र अमावस्या – 19 मार्च 2026
वैशाख अमावस्या – 17 अप्रैल 2026
ज्येष्ठ अमावस्या – 16 मई 2026
ज्येष्ठ अमावस्या (अधिक) – 15 जून 2026
also read:- Dattatreya Jayanti 2025: जानें भगवान दत्तात्रेय का महत्व, पूजा विधि, तिथि और शुभ मुहूर्त
आषाढ़ अमावस्या – 14 जुलाई 2026
श्रावण अमावस्या – 12 अगस्त 2026
भाद्रपद अमावस्या – 17 सितंबर 2026
अश्विन अमावस्या (सर्व पितृ अमावस्या) – 10 अक्टूबर 2026
कार्तिक अमावस्या (दीपावली) – 9 नवंबर 2026
मार्गशीर्ष अमावस्या – 8 दिसंबर 2026
अमावस्या पर क्या करें
सुबह जल्दी उठकर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
पितरों का तर्पण और श्रद्धा भाव से पूजा करें।
जरुरतमंदों को दान, भोजन या वस्त्र दान करें।
भगवान शिव, माता लक्ष्मी और अन्य देवताओं की विधिपूर्वक पूजा करें।
इस दिन जप और व्रत करने से विशेष लाभ होता है।
अमावस्या 2026 में हर महीने की यह पवित्र तिथि आपके जीवन में शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक लाभ लाने का अवसर प्रदान करेगी।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
