बसंत पंचमी 2026: क्यों पहनना है पीला और सफेद रंग, जानें धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

बसंत पंचमी 2026 पर पीला और सफेद रंग पहनना क्यों जरूरी है? जानें मां सरस्वती पूजा में रंगों का आध्यात्मिक और ज्योतिषीय महत्व।

देशभर में बसंत पंचमी2026 का त्योहार आज 23 जनवरी को धूमधाम से मनाया जा रहा है। वसंत पंचमी विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा के साथ-साथ ऋतुराज वसंत के आगमन का प्रतीक भी है। इस दिन विशेष रूप से पीले और सफेद रंग के वस्त्र पहनने की परंपरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व छिपा है?

पीला रंग: ज्ञान, समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक

बसंत पंचमी पर पीले रंग का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीला रंग बृहस्पति (गुरु) ग्रह का प्रतीक माना जाता है। बृहस्पति का प्रभाव ज्ञान, बुद्धि, सुख और समृद्धि से जुड़ा है। इसलिए विद्यार्थी और विद्वान इस दिन पीले वस्त्र पहनते हैं ताकि उन्हें गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त हो सके।

इसके अलावा, कृषि परंपरा में जनवरी का समय सरसों की फसल के खिलने का होता है। चारों ओर पीले सरसों के खेतों की छटा न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि यह नई ऊर्जा और उत्साह का संदेश भी देती है। मनोवैज्ञानिक दृष्टि से पीला रंग मानसिक स्पष्टता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला माना जाता है।

also read:- चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, कपाट…

सफेद रंग: शांति, पवित्रता और निर्मल बुद्धि

जहां पीला रंग उत्साह और समृद्धि का प्रतीक है, वहीं सफेद रंग शांति और पवित्रता का द्योतक है। पौराणिक ग्रंथों में मां सरस्वती को “श्वेतवसना” कहा गया है, जिसका अर्थ है सफेद वस्त्रधारी देवी। सफेद रंग पहनने का अर्थ है मन को शांत रखना और अहंकार को कम करना, ताकि ज्ञान की प्राप्ति हो सके।

वास्तु और आध्यात्मिक दृष्टि से, सफेद रंग एकाग्रता और मानसिक संतुलन बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए पूजा के समय सफेद वस्त्र पहनना और सफेद फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।

बसंत पंचमी पूजा में इन रंगों का महत्व

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा में पीले और सफेद रंगों का विशेष ध्यान रखा जाता है।

मां सरस्वती को पीले फूल और सफेद चंदन अर्पित किए जाते हैं।

भोग में केसरिया भात, पीली बूंदी या हलवा लगाया जाता है।

बच्चों और विद्यार्थियों की किताबें, कलम और वाद्य यंत्र मां सरस्वती के चरणों में रखे जाते हैं।

ये सभी क्रियाएं जीवन में ज्ञान, सफलता और समृद्धि लाने का संकेत देती हैं।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version