अमित शाह का रिकॉर्ड: बने देश के सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री, तोड़ा लाल कृष्ण आडवाणी का रिकॉर्ड

अमित शाह ने 2,258 दिनों तक केंद्रीय गृह मंत्री का पद संभालकर देश का सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी का रिकॉर्ड तोड़ा और कई अहम फैसले लिए। जानिए दूसरे नंबर पर कौन है।

अमित शाह का रिकॉर्ड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 4 अगस्त, 2025 को एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री के पद पर बने रहने का रिकॉर्ड बनाया। 30 मई, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी सरकार में गृह मंत्री पद संभालने वाले अमित शाह ने अब तक 2,258 दिनों तक इस महत्वपूर्ण पद पर लगातार काम किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अमित शाह का रिकॉर्ड तोड़ने वाला कार्यकाल

(अमित शाह का रिकॉर्ड) अमित शाह का गृह मंत्रालय का कार्यकाल न केवल लंबा रहा बल्कि कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण फैसलों के लिए भी याद किया जाएगा। 5 अगस्त 2019 को संसद में उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐतिहासिक निर्णय किया, जिसने राज्य का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया। इसके अलावा, उनके नेतृत्व में कई नीतिगत सुधार और सुरक्षा से जुड़े कदम उठाए गए, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई।

पीएम मोदी की अमित शाह की प्रशंसा

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह की गृह मंत्री के रूप में उपलब्धियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने अमित शाह को एक सक्षम और निर्णायक नेता बताया, जिनके नेतृत्व में गृह मंत्रालय ने अनेक चुनौतियों का सामना सफलता से किया।

also read:- देश ने उनका बचपना देख लिया है’: पीएम मोदी बिना नाम लिए…

कौन है दूसरे और तीसरे नंबर पर?

अमित शाह के इस रिकॉर्ड से पहले सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री रहे लाल कृष्ण आडवाणी थे, जिन्होंने 19 मार्च, 1998 से 22 मई, 2004 तक 2,256 दिन तक इस पद पर सेवा दी। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के गोविंद बल्लभ पंत हैं, जिन्होंने 10 जनवरी, 1955 से 7 मार्च, 1961 तक कुल 6 साल और 56 दिन गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।

अमित शाह के कार्यकाल की खास बातें

For More English News: http://newz24india.in

Exit mobile version