फरवरी में घूमने के लिए बेस्ट जगहें: मौसम सुहावना, अभी बना लें प्लान

फरवरी में घूमने के लिए बेस्ट जगहें खोज रहे हैं? जानिए कच्छ, लाचेन, आगरा, खजुराहो और मनाली जैसी खूबसूरत जगहें, जहां यात्रा का अनुभव शानदार होगा। अभी अपना प्लान बनाएं और फैमिली ट्रिप का आनंद लें।

फरवरी में घूमने के लिए बेस्ट जगहें: फरवरी का महीना यात्रा और घूमने के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। इस समय न तो बहुत ज्यादा सर्दी होती है और न ही गर्मी, जिससे घूमने का अनुभव और भी सुखद बन जाता है। अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो फरवरी में इन जगहों की यात्रा जरूर करें।

फरवरी में घूमने के लिए बेस्ट जगहें

1. कच्छ, गुजरात

गुजरात का कच्छ फरवरी में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन स्थानों में से एक है। फरवरी में यहाँ कच्छ रण फेस्टिवल आयोजित होता है, जो पूरे दो महीने चलता है। इस दौरान आप लोकल कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत और नृत्य का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, कच्छ में स्थित वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी भी देखी जा सकती है, जहाँ दुर्लभ वन्य जीवों को निहारने का मौका मिलता है।

2. लाचेन और लाचुंग, सिक्किम

अगर आपको बर्फीली पहाड़ियों का रोमांच पसंद है, तो सिक्किम का छोटा सा शहर लाचेन और इसके पास स्थित लाचुंग बेहतरीन विकल्प हैं। फरवरी में यहाँ बर्फबारी देखने को मिलती है। आप लाचुंग मोनेस्ट्री की यात्रा कर सकते हैं, लेप्चा जनजातियों के साथ समय बिता सकते हैं और युमे सैमडोंग ट्रेक का अनुभव ले सकते हैं। लाचेन पहुँचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा गुवाहटी एयरपोर्ट है।

also read;- Valentine Week 2026: 7 फरवरी से शुरू होगा प्यार का…

3. आगरा, उत्तर प्रदेश

अगर आप बहुत दूर यात्रा नहीं करना चाहते हैं, तो दिल्ली एनसीआर के लोग 1-2 दिन की ट्रिप में आगरा का आनंद ले सकते हैं। फरवरी में ताज महल का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। इसके अलावा आप फतेहपुर सीकरी और लाल किला की यात्रा भी कर सकते हैं।

4. खजुराहो, मध्य प्रदेश

कला और इतिहास प्रेमियों के लिए खजुराहो एक आदर्श स्थान है। गर्मियों में खजुराहो बहुत गर्म हो जाता है, इसलिए फरवरी में यात्रा करना सबसे उपयुक्त रहता है। यहाँ आप खजुराहो मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, पन्ना नेशनल रिजर्व, रानेह वाटरफॉल और अजिगढ़ का किला देख सकते हैं।

5. मनाली, हिमाचल प्रदेश

अगर आपको बर्फ से ढकी पहाड़ियां और ठंडी हवाएं पसंद हैं, तो मनाली घूमने का शानदार विकल्प है। फरवरी में कई बार ताजा बर्फबारी देखने को मिल जाती है। कुल्लू-मणाली की पहाड़ियाँ सफेद बर्फ की चादर से ढकी होती हैं, जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version