WPL 2026 DC vs GG: आज एलिमिनेटर मैच का समय, स्थान और दोनों टीमों की पूरी जानकारी

WPL 2026 DC vs GG Eliminator: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स एलिमिनेटर मैच आज कितने बजे शुरू होगा, कहां खेला जाएगा और दोनों टीमों की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में अब खिताब की ओर बढ़ते हुए केवल दो ही मैच बचे हैं। आज का बड़ा मुकाबला एलिमिनेटर है, जिसमें गुजरात टाइटंस (GG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगी। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुँच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

मैच की तारीख, समय और स्थान

आज का एलिमिनेटर मैच बड़ोदरा के मैदान पर खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी, वहीं टॉस ठीक 7 बजे होगा। अनुमानित तौर पर मैच रात 11 बजे तक खत्म हो जाएगा। यह मुकाबला पूरी तरह रोमांचक रहने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमें अब तक शानदार खेल दिखा चुकी हैं।

टीमों की कप्तानी और प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स कर रही हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान एश्ले गार्डनर के हाथ में है। दिल्ली कैपिटल्स अब तक हर WPL सीजन में टॉप 3 में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी हैं, लेकिन टीम ने अभी तक खिताब अपने नाम नहीं किया है। गुजरात टाइटंस ने भी इस सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और दोनों टीमों का मुकाबला दर्शकों के लिए खास होने वाला है।

also read:- टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान का भारत के खिलाफ बहिष्कार, पहले ही राउंड से बाहर होने की संभावना

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम:

लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, एडडला स्रुजना, प्रगति सिंह, लुसी हैमिल्टन, तानिया भाटिया, अलाना किंग।

गुजरात टाइटंस महिला टीम:

बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी, तितास साधु, जिंतिमनी कलिता, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी, किम गर्थ, डैनी व्याट-हॉज।

मैच का महत्व

आज का एलिमिनेटर मैच इस सीजन की सबसे रोमांचक भिड़ंतों में से एक माना जा रहा है। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुँच जाएगी और आरसीबी के खिलाफ खिताब की दौड़ में शामिल होगी। हारने वाली टीम का सपना इस बार टूट जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला रोमांचक और दर्शनीय साबित होने वाला है।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version