ये तीन चीजें खाने से शरीर में तेजी से Bad Cholesterol का स्तर बढ़ता है, हम और आप हेल्दी समझकर खूब खाते हैं

Food That Increase Bad Cholesterol: शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाले कई खाद्य पदार्थ हैं। हम आपको तीन खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। इन चीजों को अपने खाने से तुरंत निकाल दें।
Food That Increase Bad Cholesterol: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहना दिल को बीमारी से बचाने के लिए आवश्यक है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। जिसकी वजह आपकी खराब लाइफस्टाइल है। हाँ, खाने पीने की आदतें और डाइट में गलतियाँ दिल को कमजोर करती हैं। जिससे दिल धीरे-धीरे बामारियों की चपेट में आने लगता है। कोलेस्ट्रॉल हार्ट की सेहत पर सबसे अधिक असर डालता है। हम आज आपको तीन खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जो आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इन पदार्थों को खाने से तुरंत बाहर कर देना चाहिए।
3 खाद्य पदार्थ जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं
कुकिंग ऑयल- आप हर दिन खाने में जिस तेल का उपयोग करते हैं, वह आपकी सेहत पर सबसे अधिक प्रभावित होता है। कुछ लोग रिफाइंड ऑयल का उपयोग करते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाता है। यह दिल के लिए खतरनाक है। वास्तव में, कुकिंग ऑयल में मौजूद वसा ट्राईग्लिसराइड को बढ़ाते हैं। शरीर इन फैट्स से सूजन या इंफ्लेमेशन महसूस करता है। रिफाइंड ऑयल को कई बार प्रशोधन किया जाता है, जिससे इसके सभी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा, रिफाइंड ऑयल में अधिक ट्रांस फैट्स होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।
डिब्बाबंद फ्रूट जूस- आजकल लोग पैकेट वाले जूस खूब पीते हैं। शॉपिंग मार्ट से ग्रॉसरी स्टोर तक सभी जगह जूस से भरे हैं। स्वास्थ्य के लिए घातक होने वाले पैकेटबंद जूस को कुछ लोग हर दिन इस्तेमाल करते हैं। इस तरह के जूस में कॉर्न सिरप और शुगर मिलाया जाता है। जिससे ब्लड शुगर, मोटापा और खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगते हैं। इसलिए पैक्ड चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
बिस्किट- बाजार में बिस्किट की न जाने कितनी वैराइटी मौजूद है। हेल्दी बिस्किट के नाम पर बेचे जाने बिस्किट भी सेहत के लिए ठीक नहीं हैं। फाइबर से भरपूर, ओट्स, घी, गुड़ और अन्य हेल्दी चीजों का से बने होने का दावा किया जाता है। कहा जाता है कि ये डाइजेस्टिव बिस्किट्स है, लेकिन किसी भी तरह के बिस्किट्स सेहत के लिए ठीक नहीं है। इनमें अनहेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ा सकते हैं। जिससे हार्ट को नुकसान होता है।