कैबिनेट मंत्री Mohinder Bhagat ने कहा, जनता की समस्या का…मैं हल करूंगा

Mohinder Bhagat: Punjab की Maan सरकार राज्य को विकसित करने के साथ-साथ उसकी जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Mohinder Bhagat: राज्य की मान सरकार राज्य के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करती है। पंजाब कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के विधायक और निगम कमिश्नर गौतम जैन सहित अन्य अधिकारियों के साथ जालंधर वेस्ट का दौरा किया। वहीं मंत्री भगत ने कहा कि मैं जनता की समस्या हल करूँगा।

विधायक ने निगम अधिकारियों को इलाके के अलग-अलग हिस्सों में ले जाया गया। जहां विभिन्न भागों को प्रत्यक्ष रूप से समस्याओं को दिखाकर उनका समाधान करने का आदेश दिया गया था। वहीं, राजा गार्डन में 32 लाख रुपये से बनने वाली गली का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह गलियां बहुत समय से न बनने से पूरी तरह से टूट चुकी हैं। इससे राजा गार्डन के इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों में सरकार के प्रति बहुत गुस्सा था।

लोगों की हर परेशानी हल करेंगे: मंत्री भगत

Minister Bhagat ने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों से किए वादे को आज पूरा कर दिया है, जिसका श्रेय हमारे युवा आप नेता प्रदीप खुल्लर, आत्म प्रकाश बब्बलू और डॉ. छाबड़ा को जाता है। वह थोड़ा सा धैर्य रखें उनकी हर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। क्योंकि सीएम भगवत सिंह मान (CM Bhagwat Maan) की अगुवाई में लगातार पंजाब का विकास हो रहा है।

मंत्री भगत ने कहा जालंधर वेस्ट को बनाएंगे बेस्ट

मंत्री मोहिंदर भगत (Minister Mohinder Bhagat) ने कहा कि जालंधर वेस्ट के विकास के लिए आप लोगों के साथ की जरूरत है। क्योंकि आप मुझे समस्याओं से अवगत करवाएंगे और मैं उसका समाधान करवाउंगा। इस तरह हम सब मिलकर अपने इलाके को समस्याओं से मुक्त करवाकर वेस्ट को बेस्ट बनाएंगे।

Exit mobile version