चमोली में केंद्रीय टीम ने थराली समेत प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण और एरियल सर्वे किया। 115 करोड़ से अधिक का नुकसान, पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
चमोली जिले के थराली में हाल ही हुई आपदा के बाद केंद्रीय सरकार की अंतर मंत्रालय टीम ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। टीम ने थराली के साथ-साथ चेपडो, नंदा नगर, कर्णप्रयाग और जोशीमठ क्षेत्रों का एरियल सर्वे भी किया। इसके बाद टीम ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कुलसारी में आपदा से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया।
also read: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की सफलता के…
चमोली के जिला अधिकारी संदीप तिवारी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए टीम को जिले में हुई अतिवृष्टि और आपदा से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि थराली, चेपडो और नंदा नगर में भारी नुकसान हुआ है, जिसमें सरकारी परिसंपत्तियों को भी काफी क्षति पहुंची है। जिले में आपदा से कुल 115 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। खासकर लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की सड़कों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
हालांकि, थराली में जान-माल का नुकसान कम हुआ है। एक युवती की मृत्यु हुई है और एक व्यक्ति अभी भी लापता है। कई परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 50 से अधिक दुकानों के टूटने से स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है।
केंद्रीय टीम का यह निरीक्षण और एरियल सर्वे आपदा प्रबंधन एवं पुनर्निर्माण कार्यों को तेज करने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
For English News: http://newzindia.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
-
तरनतारन उपचुनाव : भगवंत सिंह मान का ‘AAP’ की ‘शानदार जीत’ पर ‘पहला बयान’! जानें क्या कहा? -
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की राजस्थान को विकास के नए आयाम देने के लिए सार्थक पहल -
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां के साथ पैतृक गांव टुंडी-बारमौं का किया दौरा, भावुक हुए -
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 नई इकाइयों का लोकार्पण और 4 प्रमुख परियोजनाओं का किया भूमिपूजन -
IITF 2025: भारत मंडपम में सीएम रेखा गुप्ता ने किया 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का शुभारंभ, 27 नवंबर तक चलेगा आयोजन -
यूपी सरकार का बड़ा फैसला: पेंशन मिलना होगा आसान, योगी कैबिनेट ने 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी -
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने तीर्थ स्थलों पर महाभारत के श्लोकों के लेखन के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश -
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दयालु-II योजना पोर्टल का किया शुभारम्भ -
जनता का स्वास्थ्य सबसे पहले! मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला: ज़ीरा डिस्टलरी पर ताला, प्रदूषण करने वाला ही भरपाई करेगा ! -
औद्योगिक विकास में बना पंजाब नंबर वन — व्यापार सुधार योजना में देश का ‘टॉप अचीवर’ राज्य घोषित
