मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज कुरुक्षेत्र में प्रजापति समाज के परिवारों को पात्रता प्रमाण पत्र वितरित किए

मुख्यमंत्री नायब सैनी: प्रदेश के सभी 22 जिलों में प्रजापति समाज को भूमि पात्रता प्रमाण पत्र वितरित, 1,00,000 परिवारों को लाभ, कानूनी अधिकार भी प्राप्त।

मुख्यमंत्री नायब सैनी: यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 22 जिलों में एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 1,00,000 परिवारों को भूमि पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। योजना के तहत लगभग 1,700 गांवों में प्रजापति समाज को मिट्टी खुदाई का सामूहिक अधिकार देने हेतु पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए गए।

यह न केवल भूमि के उपयोग का अधिकार देते हैं, बल्कि प्रजापति समाज के लोगों को अपने कार्य को निर्बाध रूप से संचालित करने की कानूनी शक्ति भी प्रदान करते हैं।

also read:- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर में फहराया…

भूमि पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करने का संकल्प- मुख्यमंत्री नायब सैनी

उल्लेखनीय है कि गत 13 जुलाई को भिवानी में आयोजित दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रजापति समाज को भूमि पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करने का संकल्प लिया था, जिसे मात्र एक माह के भीतर पूरा किया गया है।

यह राज्य सरकार की कार्यशैली का प्रमाण है, जिसमें कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

For More English News: http://newz24india.in

Exit mobile version