मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा में  एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में पिंजौर मंडी का उद्घाटन किया। माना जाता है कि यह एशिया की सबसे बड़ी सेब, फल और सब्जी मंडी है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि हरियाणा में एशिया की सबसे बड़ी मंडी का उद्घाटन गर्व की बात है।

इस मंडी के बनने से सब्जी और फल किसानों को बहुत फायदा होगा। उनका कहना था कि अब हरियाणा के किसान यहीं अपनी फसलें बेच सकेंगे और दिल्ली से बागवान भी हरियाणा आएंगे।

सीएम ने बताया कि 78 एकड़ में मंडी का निर्माण 220 करोड़ रुपये का होगा। मंडी के दूसरे चरण का निर्माण भी 31 दिसंबर 2024 तक पूरा होगा। इस मंडी में पारदर्शिता से ई नीलामी द्वारा सत्तर दुकानों और प्लॉटों को आवंटित किया गया है। हरियाणा सरकार ने नई मंडियों को सुधारने के लिए 2322 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान इस मंडी की मार्केट फीस को 1 प्रतिशत से 0.5 प्रतिशत करने की घोषणा भी की। 2013 की किसान और खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत आवेदक की आयु 10 से 75 वर्ष होगी। साथ ही, अटल किसान मजदूर कैंटीन योजना के तहत सौ मंडियों में कैंटीन खोलने का फैसला किया गया है। 48 मंडियों में अब तक ये कैंटीन शुरू की गई हैं। इसके अलावा, मंडी में सभी प्लाट धारकों से चक्रवृद्धि ब्याज की वसूली नहीं की जायेगी।

Exit mobile version