X
  • Home
  • भारत
  • राज्य
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • गुजरात
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • ट्रेंडिंग
  • Web Stories
Newz 24 India

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घरों पर तिरंगा फहराने और मां के नाम पेड़ लगाने की अपील

desk
August 14, 2024
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घरों पर तिरंगा फहराने और मां के नाम पेड़ लगाने की अपील
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घरों पर तिरंगा फहराने और मां के नाम पेड़ लगाने की अपील

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को करनाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ…

  • भारत माता के जयकारों के साथ करनाल में निकली तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ हाथों में तिरंगा थामे चले आमजन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को करनाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ और भारत माता के जयकारों के साथ शहर के अलग-अलग चौक से होते हुए गुजरा। यात्रा का शुभारंभ रामलीला सभा से हुआ और समापन कुंजपुरा रोड के सनातन धर्म मंदिर पर हुआ।

यात्रा से पूर्व रामलीला सभा के हॉल में जनसमूह को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों से आह्वान किया कि अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले अनेक क्रांतिकारियों को वे नमन करते हैं। उन्होंने आमजन से मां के नाम एक पेड़ लगाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आज खुशी व गर्व का दिन है। भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए तिरंगा यात्रा में पूरे जोश व उल्लास के साथ शामिल होने की अपील की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अपने आसपास के खुले क्षेत्र में पौधारोपण करें ताकि पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखा जा सके। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग हर साल मिलजुल कर स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। देश को गुलामी की जंजीरों से छुटकारा दिलाने के लिये अनेक क्रांतिकारी वीरों ने प्राणों की आहुति दी ताकि लोग खुले में सांस ले सकें। वे ऐसे महान क्रांतिकारी वीरों को नमन करते हैं।

रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई। इस के बाद महर्षि वाल्मीकि चौक से कर्ण गेट के सामने से होते हुए सब्जी मंडी चौक पहुंची। इस दौरान बाजार में लोग हाथों में फूल लिए खड़े थे और यात्रा पर फूलों की वर्षा कर रहे थे। इसके बाद यात्रा नेहरू प्लेस की तरफ बढ़ी, वहां पर कहीं बच्चों ने तो कहीं बुजुर्गों ने यात्रा का स्वागत किया। यहां से यात्रा महावीर दल फिर सनातन धर्म मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ।

इस मौके पर पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, भाजपा नेता अशोक बिंदल ने भी विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय बठला, पूर्व मीडिया को-आर्डिनेटर जगमोहन आनंद, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बृज गुप्ता मौजूद रहे।

Source: https://prharyana.gov.in/

Related Articles
  • हरियाणा में भूमि बंटवारा मामलों में आएगी तेजी, सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
  • पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: मनरेगा संशोधन बिल को लेकर सियासत गरम, मजदूरों के पत्र विधायक लेकर पहुंचे सदन
  • तरुणप्रीत सिंह सोंड ने समीक्षा बैठक आयोजित की और अधिकारियों को विकास कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
  • कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने गुरदासपुर में आयोजित क्रिसमस के राज्य-स्तरीय समारोह में की शिरकत
  • पंजाब: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता स्वरूपों पर सीएम भगवंत सिंह मान सख्त, SIT को जांच सौंपने के निर्देश
  • मोहिंदर भगत: पंजाब की बागवानी को बढ़ावा, नए बागों पर किसानों को 40% तक की सब्सिडी
  • एसजीपीसी पर भड़के सीएम भगवंत मान: बोले- ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब के गुम स्वरूप की संगत को है जानकारी का अधिकार’
  • इसुदान गढ़वी: पहले परिपत्र जारी करें, फिर सभी भाजपा नेताओं के घरों और कमलम में स्मार्ट मीटर लगाएं
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण को सर्वोपरि मानते हुए प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है।
  • उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के परिवार से फोन पर की बात, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का दिया आश्वासन
Categories: राज्य, हरियाणा
Tags: Chief minister nayab singh saini, CM gave message of patriotism through Tiranga Yatra, haryana cm news, Haryana News, Karnal news, Karnal News in Hindi, Karnal News Today, करनाल न्यूज़, करनाल समाचार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सीएम ने तिरंगा यात्रा से दिया देशभक्ति का संदेश
↑
Exit mobile version