मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया बड़ा ऐलान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहलवान विनेश फोगाट को हर तरह का सम्मान और सुविधा मिलेगा जो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट को मिलता है। पेरिस ओलंपिक में भारतीय महान पहलवान विनेश फोगाट के साथ जो हुआ, वो किसी बुरे सपने से कम नहीं है। मात्र 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण सिर्फ भारत और विनेश की झोली से मेडल नहीं, बल्कि एक धाकड़ पहलवान का मनोबल भी टूट चुका है और उसने कुश्ती को अलविदा कह दिया।
- CM सैनी ने घोषणा की कि विनेश फोगाट को सिल्वर मेडलिस्ट सम्मान मिलेगा
- विनेश को सिल्वर मेडलिस्ट को मिलने वाले हर सम्मान-सुविधा मिलेंगे।
- फोगाट के साथ जो हुआ वो किसी बुरे सपने से कम नहीं है
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अब एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट ने फाइनल में भाग नहीं लिया, लेकिन उन्हें इनाम और ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट की सभी सुविधाएं दी जाएंगी। “हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन कर ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था,” उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वह भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो, लेकिन हम सभी उसे चैंपियन मानते हैं।
हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फौगाट ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है।
हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फौगाट का स्वागत और अभिनंदन एक…
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) August 8, 2024
हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि विनेश फोगाट को एक मेडलिस्ट की तरह स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, इनाम और सुविधाएं देती है, वे सभी विनेश फोगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जायेंगी। हमें आप पर गर्व है, विनेश!”
-
अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में AAP ने शुरू किया राज्यव्यापी अभियान: “ट्रेड डील हटाओ, किसान बचाओ” -
राजू करपडा के इस्तीफे के मुद्दे पर AAP नेता प्रवीण राम का बड़ा खुलासा -
उत्तराखंड में कानून व्यवस्था सख्त: CM पुष्कर सिंह धामी ने दिए अपराधियों पर कड़े निर्देश -
राजस्थान बजट 2026: CM भजनलाल ने गिनाई खूबियां, 2 साल में पूरी की 72% घोषणाएं -
उत्तर प्रदेश में त्योहारों के दौरान सुरक्षा बढ़ी: CM योगी ने रंग में भंग डालने वालों पर सख्त चेतावनी दी -
उत्तर प्रदेश बजट 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, हर वर्ग का ध्यान रखा -
हरियाणा में कैंसर देखभाल नेटवर्क का विस्तार: 22 जिलों में अब डेका-केयर कैंसर सेंटर कार्यरत -
दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सवाल: AAP ने केंद्र और LG की चुप्पी पर उठाए गंभीर सवाल, बीजेपी सरकार को घेरा -
दिल्ली के मजदूरों और गांवों के लिए बड़ी सौगात! CM रेखा गुप्ता ने 134 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास -
हरियाणा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और संस्कृति पर ध्यान केंद्रित करते हुए विकास एजेंडा को गति दे रही है।
