पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चेन्नई में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना के विस्तार समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक पहल की हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और बुनियादी ढांचे जैसे जन-कल्याणकारी क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक पहल की हैं, जो पंजाब को प्रगति के पथ पर ले जा रही हैं।
मुख्यमंत्री चेन्नई में तमिलनाडु सरकार की ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ (CM Breakfast Scheme) के विस्तार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनहित को प्राथमिकता में रखकर काम किया है और उन विषयों को राजनीतिक विमर्श के केंद्र में लाया है जिन्हें पहले नज़रअंदाज़ किया जाता था।
ਤਮਿਲਨਾਡੂ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ CM Breakfast Scheme ਦੇ ਜ਼ਰੀਏ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵੱਲ ਖ਼ਾਸ ਧਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਸਿਹਤ ਚੰਗੀ ਹੋਵੇਗੀ ਤਾਂ ਹੀ ਬੱਚੇ ਮਨ ਲਗਾ ਕੇ ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਉੱਚੇ ਅਹੁਦਿਆਂ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸੂਬੇ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨਗੇ।
—-
तमिलनाडु सरकार द्वारा शुरू की गई CM Breakfast Scheme के… pic.twitter.com/1FXjmNWPf7— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 26, 2025
तमिलनाडु सरकार की योजनाओं की सराहना
मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा चलाई जा रही सामाजिक कल्याण योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार देशभर की सफल और जनहितैषी योजनाओं से सीखने और उन्हें लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान की बात है कि उन्हें इस समारोह में आमंत्रित किया गया।
Also Read: डॉ. बलबीर सिंह ने लॉन्च किया “महिला नशा उपयोगकर्ताओं के…
तमिलनाडु और पंजाब के बीच मजबूत रिश्तों की बात
भगवंत मान ने कहा कि तमिलनाडु और पंजाब के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध बहुत गहरे हैं और इस दौरे से ये संबंध और भी मजबूत होंगे। उन्होंने “विविधता में एकता” को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारा और साझी संस्कृति ही देश को जोड़ती है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यह आशा जताई कि यह दौरा दोनों राज्यों के बीच विकास, सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नए रास्ते खोलेगा और देश के संघीय ढांचे को और मजबूत बनाएगा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
