सीएम भजनलाल शर्मा का किसानों के हित में बड़ा फैसला, फसल नुकसान पर 1000 करोड़ की राहत राशि मंजूर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। फसल नुकसान की भरपाई के लिए 31 जिलों के 50 लाख किसानों को ₹1000 करोड़ से अधिक की राहत राशि मंजूर की गई है। राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

जयपुर (राजस्थान): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि को मंजूरी दी है। इस निर्णय से राज्य के 31 जिलों के 50 लाख से अधिक प्रभावित किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

भजनलाल शर्मा सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस बार फसल नुकसान के बाद राहत वितरण में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होगी। नुकसान का आंकलन पूरा होते ही अनुदान स्वीकृत कर दिया गया है, ताकि राहत राशि शीघ्रता से किसानों तक पहुँच सके।

किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी राशि

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, यह अनुदान राशि SDRF (State Disaster Response Fund) के माध्यम से वितरित की जाएगी। जिन जिलों में खरीफ फसल को गंभीर नुकसान हुआ है, उन गांवों को ‘अभावग्रस्त क्षेत्र’ घोषित करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे मुआवजा राशि ट्रांसफर की जाएगी।

also read:- अंता उपचुनाव 2025: मतदान दल रवाना, तैयारियां पूरी;…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे सर्वे रिपोर्ट, पात्रता सूची और भुगतान प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें ताकि किसानों तक राहत राशि समय पर पहुंच सके। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की कठिनाइयों को समझती है और राहत वितरण में इस बार पूर्ण पारदर्शिता और त्वरित प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

पिछली सरकार में राहत राशि के लिए 3 साल तक करना पड़ता था इंतजार

राज्य सरकार ने यह भी बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में किसानों को राहत राशि प्राप्त करने में तीन साल तक इंतजार करना पड़ता था। अब सरकार ने इस प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर सरल बना दिया है, जिससे भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा।

यह निर्णय खरीफ सीजन में सोयाबीन, मूंग, उड़द, मक्का और कपास जैसी प्रमुख फसलों में हुए भारी नुकसान के बाद किसानों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है। सरकार का यह कदम प्रदेश में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों के आर्थिक बोझ को कम करने की दिशा में ऐतिहासिक माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “राज्य सरकार किसानों की मेहनत और उनकी पीड़ा को समझती है। फसल नुकसान के बाद हर पात्र किसान को उसका हक समय पर मिलेगा। हमारा लक्ष्य है कि राहत राशि सीधे किसान के खाते में जाए और किसी को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।”

For More English News: http://newz24india.in

Exit mobile version