CM Nayab Saini ने कांग्रेस को किसानों के मुद्दे पर जमकर घेरा, पूछे ये चार प्रश्न

हरियाणा के CM Nayab Saini ने कांग्रेस पर हमला बोला है। अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा है और उससे कुछ सवाल पूछे हैं।

हरियाणा के CM Nayab Saini ने कांग्रेस को किसानों के मुद्दों पर करारा हमला बोला है। उन्हें किसानों के मुद्दे पर भी कांग्रेस से कुछ सवाल पूछे गए हैं। इन प्रश्नों को उनके सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया गया है।

CM Saini ने क्या सवाल पूछा?

CM Saini ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों को धोखा दिया है। किसानों को लूटने वाली देश में कांग्रेस एकमात्र पार्टी है। कांग्रेस द्वारा किसानों की जमीन तक की लूट का गवाह हरियाणा के किसान हैं। चुनाव आने पर किसान हितैषी बनने का ढोंग करने वाली कांग्रेस पार्टी और बापू-बेटे से कुछ सवाल पूछते हुए चुनौती देता हूं कि वे इसका जवाब दें-

  1. भाजपा ने हरियाणा को सभी 24 फसलों में MSP देने वाला देश का पहला राज्य बनाया है। कांग्रेस बताये कि अपने साठ-सत्तर साल के शासन में कभी भी और कहीं भी सभी फसलों पर MSP दी है?
  2. किसानों को सलाना 6 हजार देने की शुरुआत भाजपा की मोदी सरकार ने की है। हुड्डा और राहुल गांधी जवाब दें कि इतिहास के सत्तर साल में अबतक कभी भी उन्होंने किसानों को नियमित सलाना राशि कभी दिया है?
  3. भाजपा सरकार ने हरियाणा के किसानों को खराबे पर मुआवजा दिया है। हुड्डा जवाब दें कि मुआवजा के नाम 2-2 रूपये का चेक किसानों को देते हुए उन्हें शर्म क्यों नहीं आई?
  4. भाजपा के 10 साल के शासन में किसान की एक इंच जमीन पर किसी की बुरी नजर नहीं लगने दी। हुड्डा बताएं कि किसानों की जमीन छीनकर दामाद जी को देने के बाद किसानों से किस मुंह से नजर मिलाते हैं?

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस और उसके CLU गैंग का चाल-चेहरा-चरित्र हरियाणा का एक-एक किसान पहचानता है। अगर राहुल गांधी और हुड्डा किसानों से कान पकड़ कर सौ बार भी माफी मांगें तो भी किसानों के साथ की गई अपनी गलती से मुक्त नहीं होंगे। किसान की आशा भी भाजपा है, भरोसा भी भाजपा है।

Exit mobile version