CM Nayab Saini: Haryana में DAP खाद की कोई कमी नहीं, पर्याप्त DAP स्टॉक उपलब्ध

हरियाणा के CM Nayab Saini ने कहा कि प्रदेश में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है। राज्य में डीएपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

CM Nayab Saini हरियाणा विधानसभा में डीएपी पर लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बोल रहे थे।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में किस पैक्स पर कितनी खाद उपलब्ध है, उसका डेटा भी सरकार के पास है। यदि किसी सदस्य को जानकारी की आवश्यकता होगी, उन्हें यह जानकारी भी उपलब्ध हो जाएगी। वर्तमान में प्रदेश में डीएपी की कमी नहीं है।

उनका कहना था कि वे भी किसानों के बेटे हैं और खाद की समस्याओं को जानते हैं। उनका कहना था कि नवंबर माह के लिए 1,10,200 मीट्रिक टन डीपी आवंटित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने एक अन्य सदस्य द्वारा सिरसा में डीपी स्टॉक की उपलब्धता के बारे में पूछा गया सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 1 अक्टूबर, 2024 को डीपी का प्रारंभिक स्टॉक 1063 मीट्रिक टन था, जो आज 18 नवंबर को 2217 मीट्रिक टन है।

इसी तरह, हिसार जिले में आज भी 2087 मीट्रिक टन डीएपी का स्टॉक है। हिसार को पिछले वर्ष से 216 मीट्रिक टन अधिक खाद दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश में डीएपी खाद की किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं है। केवल खाद की कमी की अफवाहें फैलाई जा रही हैं और किसानों को बहकाया जा रहा है। प्रदेश में डीएपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

Exit mobile version