मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया घोषणा: इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता उत्सव इंडोनेशिया में मनाया जाएगा

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता उत्सव इंडोनेशिया में 12 से 14 सितंबर तक मनाया जाएगा। साथ ही, स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत भी कुरुक्षेत्र से हुई।

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित कृष्ण कश्यप कुरुक्षेत्र तीर्थाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाग लिया और इस मौके पर बड़ी घोषणा की कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता उत्सव इंडोनेशिया में आयोजित किया जाएगा।

मीडिया से बातचीत में सीएम सैनी ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के नेतृत्व में गीता की दिव्यता और संदेश को विश्वभर में फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 12 से 14 सितंबर तक इंडोनेशिया में मनाया जाएगा।

Also Read: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कृष्ण कश्यप संगम समारोह में जताई कुरुक्षेत्र और कश्मीर की सांस्कृतिक एकता

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत भी कुरुक्षेत्र से

सीएम ने यह भी बताया कि कुरुक्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के विजन के अनुरूप स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया है, जो देश की स्वच्छता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विधानसभा सत्र पर मुख्यमंत्री का बयान

उन्होंने विधानसभा सत्र को लेकर कहा कि विपक्ष के साथ बातचीत की गई है ताकि विधानसभा में कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने कहा कि वे विपक्ष की बातों को सुनेंगे और उम्मीद करते हैं कि विपक्ष भी उनकी बातों को समझेगा।

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version