CM Pushkar Dhami की मुहिम लाई रंग, उत्तराखंड के चार गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार मिलेगा

CM Pushkar Dhami:-

CM Pushkar Dhami: भारत सरकार हर वर्ष सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव पुरस्कार का आयोजन करती है। संस्कृति और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण में सामाजिक मूल्यों और जीवन शैली को बढ़ावा देने और आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता की प्रतिबद्धता को परखा जाता है। इन्हीं विषयों पर प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं। इस वर्ष उत्तराखंड के चार गांवों का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रयत्नों से उत्तराखंड को पर्यटन स्थल बनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर, राज्य के चार गांवों को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जो ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देता है। पुरस्कार वितरण समारोह 27 सितंबर को नई दिल्ली में होगा।

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय हर वर्ष सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इसमें संस्कृति और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण, समुदाय आधारित जीवन शैली और मूल्यों को बढ़ावा देने और आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को इसमें परखा जाता है। इन्हीं विषयों पर प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं। इस वर्ष प्रविष्टियों के आधार उत्तराखंड के चार गांवों का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।

 

Exit mobile version