CM Yogi Adityanath ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को दी शुभकामनाएं

हरियाणा में नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath, नायब सिंह सैनी को दी बधाई।

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने गुरुवार, 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंब सैनी और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को इस समारोह में बधाई दी।

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अभिवादन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस समारोह में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रसिद्ध लोगों से भी मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ ने भी आम लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। योगी आदित्यानाथ ने लिखा, नायब सिंह सैनी को हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई! ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की कल्पना आपके यशस्वी नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन से पूरी तरह साकार होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सैनी मंत्रिमंडल में अटेली से जीत दर्ज करने वालीं आरती सिंह राव (Aarti Singh Rao), नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी (Krishan Rao Bedi), रादौर से श्याम सिंह राणा (Shyam Singh Rana) को भी शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने सैनी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दी।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 22 सितंबर को कृष्ण कुमार बेदी और 28 सितंबर को आरती सिंह राव और श्याम सिंह राणा के लिए चुनाव प्रचार किया था।

Exit mobile version