दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मनाते हुए खुद चॉकलेट केक बनाया। देखिए उनकी खास तस्वीरें और जानिए क्या लिखा कैप्शन में।
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ हाल ही में एक साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर दीपिका ने अपने अंदाज़ में बेटी का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया और खुद हाथों से चॉकलेट केक बनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
दुआ के जन्मदिन के लिए खुद बनाया चॉकलेट केक
दुआ के जन्मदिन के अगले दिन, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केक की तस्वीर शेयर की। ये घर का बना हुआ चॉकलेट केक था, जो उनकी बेटी के लिए प्यार का सबसे खूबसूरत तोहफा था।
दीपिका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मेरी प्रेम भाषा? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बना रही हूं,” और साथ में गुब्बारे वाले इमोजी भी जोड़े।
also read:- कोर्ट में अभिनेता दर्शन की मांग: “मुझे जहर दे दो”, लेकिन…
सितारों ने दी बधाई और जताया प्यार
दीपिका के इस पोस्ट पर बॉलीवुड स्टार्स और फैंस की प्रतिक्रियाओं की बारिश हो गई। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लाल दिल वाला इमोजी कमेंट किया, जबकि फैंस ने दुआ को ढेर सारी बधाइयां दीं और केक की तारीफ की।
दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो, दीपिका जल्द ही निर्देशक एटली की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का अस्थाई नाम ‘AA22XA6’ है। फिल्म का एक एनाउंसमेंट वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें दीपिका को तलवारबाजी करते हुए दिखाया गया है, जो उनके एक्शन अवतार की झलक देता है।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
