दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल 2026 से DTC के हाथ में होगी पूरी बस सेवा, जलाशयों और ई-वेस्ट पार्क पर भी होगी जोर

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल 2026 से DTC संभालेगी पूरी बस सेवा, जलाशयों का पुनर्जीवन और ई-वेस्ट इको पार्क से पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित। जानें सभी नए नियम और बदलाव।

दिल्ली सरकार ने मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को कैबिनेट की बैठक में प्रदूषण नियंत्रण और सार्वजनिक परिवहन सुधार से जुड़े कई अहम फैसले लिए। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि अब दिल्ली में डीटीसी पूरी तरह से बस संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा और जलाशयों के पुनर्जीवन के साथ ही ई-वेस्ट के लिए विशेष इको पार्क भी स्थापित किया जाएगा।

1. बस सेवाओं का बड़ा बदलाव

सरकार ने निर्णय लिया है कि 1 अप्रैल 2026 से दिल्ली में अभी DIMTS द्वारा चलाई जा रही सभी बस सेवाएं बंद कर दी जाएंगी, और पूरे शहर की बस सेवा DTC के अधीन होगी। मंत्री सिरसा के अनुसार, यह कदम बस संचालन को अधिक कुशल बनाएगा, रूट रेशनलाइजेशन आसान होगा, और यात्रियों को समय पर सुविधाजनक और भरोसेमंद परिवहन मिलेगा।

2. जलाशयों का पुनर्जीवन

कैबिनेट ने दिल्ली के जलाशयों और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का भी निर्णय लिया। इस पहल से भूजल स्तर में सुधार होगा, पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और प्राकृतिक जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, स्वच्छ जल स्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित होगा।

also read:- दिल्ली में अब PUC चालान माफ नहीं होंगे, मुख्यमंत्री रेखा…

3. ई-वेस्ट इको पार्क की स्थापना

सरकार ने होलंबी कलां में ‘ई-वेस्ट इको पार्क’ स्थापित करने का फैसला किया है। यह पार्क इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित और वैज्ञानिक निपटान को सुनिश्चित करेगा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देगा।

4. प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त कदम

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नियम लागू रहेगा। हाल ही में जांच में 12 पीयूसी सेंटर ब्लैकलिस्ट किए गए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने व्यावसायिक वाहनों के लिए 4 नए टेस्टिंग स्टेशन मंजूर किए हैं। ऊंची इमारतों में धूल नियंत्रण के लिए मिस्ट सिस्टम की अनुमति दी गई है। प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए DPCC ने 411 क्लोजर नोटिस जारी किए और MCD ने 400 फैक्ट्रियों को सील किया।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version