CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 के दौरान दिल्ली मेट्रो ने छात्रों के लिए खास सुविधा की घोषणा की। एडमिट कार्ड दिखाकर स्टूडेंट्स को सिक्योरिटी और टिकटिंग में प्राथमिकता मिलेगी।
CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू हो गई हैं और 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल तक चलेंगी। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है।
DMRC की नई सुविधा छात्रों के लिए
DMRC ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को मेट्रो में यात्रा के दौरान प्राथमिकता और आसानी दी जाएगी। इस फैसले का उद्देश्य छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने और भीड़ के कारण होने वाली परेशानियों से बचाना है।
DMRC ने ट्वीट में लिखा: “CBSE बोर्ड एग्जाम 2026, जो 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित होंगे, को देखते हुए DMRC ने छात्रों के लिए यात्रा को आसान और परेशानी मुक्त बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। CISF के सहयोग से एग्जाम के दिनों में भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय लागू किए जाएंगे।”
DELHI METRO TO PRIORITIZE STUDENTS IN FRISKING & TICKETING DURING CBSE BOARD EXAMS 2026
With the CBSE Board Examinations 2026 for Classes X and XII scheduled from February 17 to April 10, 2026, the Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) has made arrangements to ensure smooth and…
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) February 20, 2026
ALSO READ:- रेखा गुप्ता सरकार का एक साल: 7 में से 5 चुनावी वादे पूरे, दो योजनाओं का इंतजार
छात्रों को क्या मिलेगी सुविधा
बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को निम्नलिखित सुविधाएं दी जाएंगी:
सिक्योरिटी चेक में प्राथमिकता: CBSE एडमिट कार्ड दिखाने पर छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच में प्राथमिकता मिलेगी।
टिकटिंग में आसानी: टिकट ऑफिस मशीन (TOM) और कस्टमर केयर (CC) सेंटर पर टिकट खरीदते समय एडमिट कार्ड दिखाने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
स्पेशल अनाउंसमेंट: मेट्रो स्टेशनों पर छात्रों के लिए विशेष सेंट्रलाइज्ड अनाउंसमेंट किए जाएंगे ताकि उन्हें यात्रा में सुविधा हो।
छात्रों और अभिभावकों के लिए मददगार
इस पहल से न केवल छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी, बल्कि भीड़भाड़ के कारण होने वाली परेशानी भी कम होगी। DMRC का यह कदम छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक राहत भरा संदेश है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



