खेलट्रेंडिंग

खिलाड़ी मेंटल कोमा में चले गए’ – टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बहिष्कार पर कोच ने फूटा गुस्सा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बहिष्कार पर सीनियर कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने खुलासा किया, खिलाड़ियों का मनोबल टूटा, दो खिलाड़ी मेंटल कोमा में, आसिफ नजरुल पर कोच का हमला।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बहिष्कार को लेकर टीम के सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से युवा क्रिकेटरों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा और कई खिलाड़ी तनाव की वजह से मेंटल कोमा जैसी स्थिति में चले गए।

बांग्लादेश टीम का वर्ल्ड कप बहिष्कार

इस साल बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले रही है। बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को भारत में खेलने की अनुमति नहीं दी। इसके चलते खिलाड़ियों के सपने ध्वस्त हो गए।

सलाहुद्दीन ने आरोप लगाया कि इस निर्णय ने खिलाड़ियों का करियर प्रभावित किया। उन्होंने कहा, “जब कोई खिलाड़ी वर्ल्ड कप खेलने आता है, वह अपना 27 साल का सपना लेकर आता है। एक सेकंड में वह सपना टूट जाता है। इससे मानसिक और व्यक्तिगत नुकसान भी हुआ है।”

ALSO READ:- बांग्लादेश बोर्ड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, दो सीनियर प्लेयर्स का हुआ डिमोशन, A+ कैटेगरी में कोई भी खिलाड़ी नहीं

आसिफ नजरुल पर तीखा हमला

पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने पहले कहा था कि भारत में मैच न खेलने का फैसला सरकार का था और बाद में दावा किया कि यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों की सहमति से लिया गया।
सलाहुद्दीन ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा, “यह पूरी तरह झूठ है। सरकार ने खिलाड़ियों और कोचों को मजबूर किया कि वे टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा न लें। खिलाड़ी इसमें किसी भी तरह की भूमिका नहीं रखते।”

खिलाड़ियों पर प्रभाव

सलाहुद्दीन ने बताया कि इस फैसले से दो खिलाड़ी गंभीर रूप से बीमार भी पड़ गए और टीम का मनोबल पूरी तरह टूट गया। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय व्यक्तिगत और करियर संबंधी नुकसान का कारण बना।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button