राज्यहरियाणा

डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया नमन, बोले- देश हमेशा रहेगा कृतज्ञ

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर उन्हें नमन किया और अंतरिक्ष अनुसंधान में उनके योगदान को याद किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भारत के महान वैज्ञानिक और अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में डॉ. विक्रम साराभाई के अतुलनीय योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को मजबूत आधार दिया। उनके प्रयासों ने भारत को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

also read:- हरियाणा में HIV/AIDS जागरूकता अभियान 3.0 शुरू, CM नायब…

सीएम नायब सैनी ने कहा कि राष्ट्र डॉ. विक्रम साराभाई के अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखेगा और उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने महान वैज्ञानिक की उपलब्धियों को देश की वैज्ञानिक प्रगति के लिए प्रेरणादायक बताया।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button