Devprayag Landslide: नृसिंहगाचल पर्वत से गिरे विशाल बोल्डर, कई मकान क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल

Devprayag Landslide: उत्तराखंड के देवप्रयाग में नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा दरकने से भारी भूस्खलन हुआ। बोल्डर गिरने से तीन मकान क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल और कई वाहन मलबे में दबे। जानिए पूरी खबर।

Devprayag Landslide: उत्तराखंड के देवप्रयाग में रविवार को एक बड़ा भूस्खलन हादसा हुआ, जब नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा अचानक दरक गया। इस लैंडस्लाइड की चपेट में आकर तीन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

भारी बोल्डर बनें हादसे की वजह, बाल-बाल बचे लोग

भूस्खलन के दौरान कई टन वजनी विशाल बोल्डर तेजी से लुढ़कते हुए देवप्रयाग के बहा बाजार क्षेत्र में आ गिरे। इन बोल्डरों ने विपिन चंद्र मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्रा और पनीलाल के घरों को पूरी तरह से मलबे में तब्दील कर दिया। राहत की बात यह रही कि अधिकांश लोग घरों के बाहर थे, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया।

Also Read: https://newz24india.com/research-on-bottle-brush-cultivation-has-begun-in-uttarakhand-farmers-will-benefit-twice-as-much/

एक घायल, कई वाहन दबे

इस हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि प्रशासन द्वारा की गई है। इसके अलावा, कई वाहन मलबे के नीचे दब गए हैं, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन, आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं।

नृसिंहगाचल पर्वत पर बढ़ा खतरा, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

स्थानीय प्रशासन ने नृसिंहगाचल पर्वत के आसपास रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। पर्वत की भौगोलिक स्थिति और लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र को भूस्खलन संभावित क्षेत्र घोषित किया जा सकता है।

For More English News: http://newz24india.in

Exit mobile version