पीरियड पेन करता है परेशान? अपनाएं ये 6 असरदार ट्रिक्स और पाएं राहत बिना दवा के

पीरियड पेन से राहत चाहिए? जानें 6 असरदार और प्राकृतिक ट्रिक्स जो बिना पेनकिलर के दर्द कम करें- जैसे सही डाइट, हाइजीन, मसाज और हल्का व्यायाम।

पीरियड पेन 6 असरदार ट्रिक्स: महिलाओं के लिए पीरियड्स के दिन शारीरिक और मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, 70% से अधिक भारतीय महिलाएं पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द, थकावट, मूड स्विंग्स और अन्य समस्याओं से गुजरती हैं। अधिकतर महिलाएं पेनकिलर्स का सहारा लेती हैं, लेकिन लंबे समय तक दवाओं का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ऐसे में अगर आप दवा के बजाय कुछ प्राकृतिक और आसान घरेलू उपायों को आजमाएं, तो पीरियड पेन से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसी ही 6 ट्रिक्स, जिन्हें आजमाकर आप पीरियड के दिनों को थोड़ा आरामदायक बना सकती हैं।

पीरियड पेन से राहत के लिए 6 ट्रिक्स

1. नमक का सेवन रखें कंट्रोल में

पीरियड पेन के दौरान ज्यादा नमक खाने से पेट में सूजन, ऐंठन (cramps) और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है।

प्रोसेस्ड और जंक फूड से दूर रहें क्योंकि इनमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है।

ज्यादा नमक शरीर में पानी रोकता है, जिससे डाइजेशन पर असर पड़ता है।

हेल्दी डाइट लें जिसमें फ्रेश फ्रूट्स, सब्ज़ियां और लो-सोडियम फूड्स शामिल हों।

2. हाइजीन को न करें नजरअंदाज

पीरियड्स के दौरान हाइजीन का विशेष ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि इस समय संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

हर 4-6 घंटे में सैनिटरी पैड या टैंपून बदलें।

गंदी या नमी वाली जगह पर लंबे समय तक न बैठें।

साफ-सुथरे अंडरगारमेंट्स पहनें और नियमित अंतराल पर उन्हें बदलें।

गलत हाइजीन की वजह से टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम (TSS) और इन्फेक्शन का खतरा रहता है।

3. समय पर और हेल्दी खाना खाएं

पीरियड्स के दौरान लंबे समय तक खाली पेट रहना आपकी थकान और मूड स्विंग्स को बढ़ा सकता है।

कोशिश करें कि समय पर हाई फाइबर और प्रोटीन युक्त भोजन करें।

जंक फूड, चीनी और मैदे से बनी चीजों से दूर रहें।

पीरियड के दौरान पौष्टिक खाना शरीर को ऊर्जा देता है और दर्द में राहत पहुंचाता है।

also read:- बारिश के मौसम में तेजी से फैल रहा है पेट फ्लू (वायरल…

4. एसेंशियल ऑयल से करें हल्की मसाज

एसेंशियल ऑयल की हल्की मसाज से पीरियड दर्द में राहत मिल सकती है।

लैवेंडर, सौंफ, पुदीना और गुलाब जैसे essential oils का इस्तेमाल करें।

इन ऑयल्स को कैरियर ऑयल (जैसे नारियल या ऑलिव ऑयल) में मिलाकर मसाज करें।

पेट, पीठ और जांघों पर हल्की मसाज करने से रक्त संचार बेहतर होता है और दर्द में आराम मिलता है।

5. कैफीन यानी कॉफी का सेवन सीमित करें

कॉफी में मौजूद कैफीन पीरियड के दौरान दर्द और संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है।

रिसर्च के अनुसार, ज्यादा कॉफी पीने से ब्लीडिंग अधिक और पीरियड्स लंबे हो सकते हैं।

चाय, कॉफी की जगह हर्बल टी या गुनगुना पानी पिएं।

कैमोमाइल या अदरक की चाय भी दर्द कम करने में फायदेमंद होती है।

6. हल्का-फुल्का व्यायाम करें

हालांकि पीरियड पेन में थकान होती है, लेकिन हल्की फिजिकल एक्टिविटी दर्द कम करने में मदद करती है।

टहलना, स्ट्रेचिंग, योग और ध्यान करें।

इससे एंडोर्फिन (खुशी का हार्मोन) रिलीज होता है जो दर्द और मूड स्विंग्स को कम करता है।

दिन में सिर्फ 15-20 मिनट का व्यायाम भी फायदेमंद है।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version