बिना खाए नहीं बल्कि इन चीजों को खाकर घटाएं वजन

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए डाइटिंग नहीं बल्कि हेल्दी फूड हैबिट्स को अपनना चाहिए। आप अपने खाने में दही, छाछ, पनीर और नींबू जैसी चीजों को शामिल करके मोटापा कम कर सकते हैं।

आज हम आपको खाने पीने की ऐसी चीजों के बारे  में बता रहे हैं जिनसे आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। बिना हैवी वर्कआउट के भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आपको ऐसी कौन सी चीजें अपने खाने में शामिल करनी होंगी।

पनीर

पनीर का उपयोग लगभग हर घर में होता है। यह एक डेयरी प्रोडक्ट है। इसमें भी कैलोरी कम मात्रा में पायी जाती है। इसलिए इसका सेवन भी वजन कम करने के लिए कर सकते हैं। 100 ग्राम पनीर में लगभग 163 कैलोरी और 20 ग्राम प्रोटीन होता है।

पॉपकॉर्न

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक पॉपकॉर्न होलग्रेन है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर वजन कम करने में मदद करता है। एक कप पॉपकॉर्न 8 ग्राम में केवल 31 कैलोरी होती है।

ओट्स

ओट्स काफी हेल्दी होता है इसे खाने से आपका पेट भर जाता है और यह कैलोरी में भी कम होता है। यह आपकी भूख कम करने और पेट भरने में मदद करता है।

सेब

सेब में कैलोरी कम होती है इसलिए वजन कम करने के लिए मॉर्निंग या इवनिंग स्नैक्स के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है। ये आसानी से उपलब्ध भी हो जाते हैं। इसे किसी मील में मिलाकर भी खा सकते हैं। डाइट में सेब को एड करते हैं तो आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी और आप ऑटोमेटिक कम खाना खाएंगे।

छाछ

अगर आपको पतला होना है तो खाने में छाछ का उपयोग जरूर करें। छाछ में हेल्दी बैक्टीरिया, कार्बोहाइड्रेट और लेक्टोज होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है फिगर को मेंटेन करने के लिए आप खाने के साथ प्लेन या मसाला छाछ पी सकते हैं।

नींबू

नींबू के इस्तेमाल से शरीर को ऊर्जा मिलती है और वजन भी कम होता है। नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन ई] विटामिन बी 6 और फोलेट जैसे विटामिन्स होते हैं जिससे वजन कम होता है।

बादाम

बादाम को सुपरफूड माना जाता है। बादाम में भरपूर फाइबर होता है जिससे भूख नहीं लगती। बादाम में विटामिन ई, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड और प्रोटीन पाया जाता है।

आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो ऊपर बताई गई चीजों में से पसंदीदा चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। साथ ही अपनी ओवरऑल डाइट भी सही रखें। ऐसा करने से आसानी से वजन कम होता है।

Exit mobile version