Eid 2024 कब है? जानें दिनांक और महत्व

Eid 2024

Eid 2024: इस्‍लामिक कैलेंडर के अनुसार, 10वें शव्‍वाल  की पहली तारीख को हर साल ईद उल फितर मनाया जाता है, जो मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार है। ईद 10 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। चांद निकलने पर ईद की तारीख तय होती है। भारत में ईद सऊदी अरब में जिस दिन मनाई जाती है उसके अगले दिन मनाई जाएगी। ईद इस साल 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। आइए जानें ईद का इतिहास, महत्व और अधिक।

ईद उल फितर का इतिहास

Eid 2024: इस्लाम धर्म में पांच नियमों का पालन करना सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें नमाज, हज की यात्रा, ईमान, रोजा और जकात शामिल हैं। ईद 624 ईसवी में पहली बार मनाया गया। इस्लामी इतिहास के अनुसार, इसी महीने में सऊदी अरब के मदीना प्रांत के बदर शहर में मुसलमानों ने अपना पहला युद्ध लड़ा था। इसलिए उस युद्ध का नाम जंग-ए-बदर है। मुसलमानों ने उस युद्ध में जीत हासिल की थी।

Phulera Dooj 2024: फुलेरा दूज के दिन ब्रज में होली शुरू होती है, जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

ईद का महत्‍व

Eid 2024: ईद का त्‍योहार प्रेम और त्याग का प्रतीक है। यह उत्सव हमें बताता है कि इंसानियत को बचाने के लिए हमें अपने स्वार्थों को त्याग देना चाहिए। ताकि समाज को सुधार किया जा सके। ईद हमें भाई चारे में रहना सिखाता है और सुख शांति में रहना सिखाता है।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

Exit mobile version