Ekadashi Vrat: एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?  नियम जान लें नहीं तो सब व्यर्थ हो जाएगा

Ekadashi Vrat: हर महीने आने वाली एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन जातक को भगवान की पूजा-पाठ और व्रत आदि पूरी तरह से करना चाहिए।

Ekadashi Vrat: श्रीहरि को हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पूजा जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत रखना और विशेष पूजा करना परंपरा है। जया एकादशी हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इसलिए आइए आपको बताएं कि एकादशी के दिन लोगों को क्या नहीं करना चाहिए..।

धार्मिक मान्यता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जातक को सभी सुख मिलते हैं। इस व्रत के दौरान जातक को कुछ अनिवार्य नियमों का पालन करना चाहिए। माना जाता है कि इन नियमों का पालन करने से व्रत खंडित हो जाएगा और जातक को फायदा की जगह नुकसान हो सकता है। अब आइए एकादशी पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

एकादशी के दौरान क्या नहीं खा सकते?

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, एकादशी के दिन जातक और उसके परिवार को चावल खाना नहीं चाहिए। व्रत के दौरान जातक को कुछ अन्न और सादा नमक से परेहज करना चाहिए। तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन और मसूर की दाल भी जातक को कभी नहीं खाना चाहिए।

एकादशी में क्या खा सकते हैं?

जातक व्रत के दौरान संपूर्ण फल प्राप्ति के लिए नियमों के मुताबिक, शकरकंद, कुट्टू के आटे की रोटी, दूध, दही और फल खा सकते हैं। इसके अलावा, भगवान को भोग लगाया गया पंचामृत भी ग्रहण कर सकते हैं।

Exit mobile version