राज्य

UP Assembly Election: राहुल और प्रियंका ने जारी किया कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र, 20 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

आईएएनएस : उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी की तरफ से शुक्रवार को चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि प्रचार के दौरान वो नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक प्रचार करेगी।

वहीं राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान को जो मोदी सरकार ने विजन दिया था आज वो फेल हो गया है। हिंदुस्तान को विजन कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है, बीजेपी का विजन देश का विजन नहीं हो सकता। कांग्रेस ने इसे ‘भर्ती विधान: युवा घोषणा पत्र’ का टैग दिया है। प्रियंका ने कहा, प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिले, यह कांग्रेस पार्टी का मुख्‍य एजेंडा है।

घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अलावा कई वादे किए हैं। इस बीच, कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने इशारों-इशारों में यह भी साफ कर दिया कि यूपी में कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री का चेहरा कौन है?

राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा, देश और उत्तरप्रदेश की समस्या हिंदुस्तान के हर युवा को मालूम है। कांग्रेस पार्टी युवाओं को भविष्य के लिए चिंतित है इसलिए एक ठोस रणनीति बनाई है। जिसके बाद ये घोषणा पत्र तैयार किया है। यूपी में पिछले 5 सालों में 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है। हर दिन 880 युवा रोजगार खो रहे हैं क्योंकि देश का पूरा धन देश के बड़े उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। हिंदुस्तान को जो मोदी सरकार ने विजन दिया था आज वो फेल हो गया है। हिंदुस्तान को विजन कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है, बीजेपी का विजन देश का विजन नहीं हो सकता।

राहुल गांधी ने कहा भारत में एक नई विजन के तहत काम करने की जरूरत है, उत्तरप्रदेश इसका इंतजार कर रहा है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए बोले कि मोदी भारत से नौकरियां खत्म कर देना चाहते हैं। आगे राहुल गांधी ने कहा, भारत में एक नई विजन के तहत काम करने की जरूरत है, उत्तरप्रदेश इसका इंतजार कर रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति के आधार पर राजनीति को खत्म करना चाहती हैं

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती है। इसलिए हमने इसका नाम भर्ती विधान रखा है। हमारा ये प्रयास रहा है कि जो युवाओं की समस्याएं है उन्हें इसके मध्य से दूर की जाएगी।

प्रियंका गांधी ने कहा, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी तो शिक्षा का बजट बढ़ाया जाएगा। परीक्षा प्रक्रिया मुफ्त किया जाएगा। निषादों के लिए मत्स्य पालन, नौका व्यापार के लिए विश्व स्तरीय विद्यालय बनाया जाएगा। विश्व स्तरीय खेल अकदमी बनाई जाएगी। एक सिंगल विंडो स्कॉलरशिप खोला जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button
Share This
ट्रेडिशनल आउटफिट में भी दिखना है स्टाइलिश तो नरगिस फाखरी से लें फैशन की टिप्स Cannes 2024 में अपने किलर लुक से कियारा आडवाणी ने सारी हसीनाओं को किया फेल बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसस ने पहले दिन दी अपनी ब्लॉकबस्टर ओपनिंग लिपस्टिक लगाते वक्त इन खास बातों का रखें ख्याल पाना है खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन तो इस तरह करें खजूर का इस्तेमाल
ट्रेडिशनल आउटफिट में भी दिखना है स्टाइलिश तो नरगिस फाखरी से लें फैशन की टिप्स Cannes 2024 में अपने किलर लुक से कियारा आडवाणी ने सारी हसीनाओं को किया फेल बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसस ने पहले दिन दी अपनी ब्लॉकबस्टर ओपनिंग लिपस्टिक लगाते वक्त इन खास बातों का रखें ख्याल पाना है खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन तो इस तरह करें खजूर का इस्तेमाल