Durga Ashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी दुर्गा माता को समर्पित है। इस दिन व्रत कर माता रानी की पूजा करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा, इस दिन मां अंबे को इन चीजों को खाना चाहिए।
Masik Durga Ashtami 2025: दुर्गाष्टमी प्रत्येक महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। भक्तों को इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा, मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखने से जातक के घर में सदा सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। आपको बता दें कि फाल्गुन माह में दुर्गा अष्टमी 7 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। तो आइए जानते हैं कि दुर्गाष्टमी के दिन माता रानी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
हलवा
देवी मां को हलवा अति प्रिय है तो दुर्गाष्टमी के दिन हलवा का भोग जरूर लगाएं। हलवा सूजी या आटा से बना सकते हैं।
खीर
यह भी कहा जाता है कि दुर्गा माता को खीर खिलाना बहुत फायदेमंद होता है। खीर का भोग लगाने से मां अंबे भक्तों से प्रसन्न होती हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
फल
आप मां दुर्गा को फल का भोग भी लगा सकते हैं। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता रानी को फल में सेब, केला, अंगूर, अनार आदि फल अर्पित करें।
मिठाई
फाल्गुन दुर्गाष्टमी पर देवी मां को मिठाई का भोग लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। माता दुर्गा को दूध या मेवा से मिठाई चढ़ाएं। इसके अलावा मालपुए, बताशा, नारियल, नारियल की बर्फी भी माता रानी को चढ़ा सकते हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि
मासिक दुर्गाष्टमी के प्रातःकाल उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।
इसके बाद मां देवी की पूजा और व्रत करने का निश्चय करें।
अब मंदिर या पूजा घर को साफ कर गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करें।
अब एक चौकी पर लाल रंग का नया वस्त्र बिछा दें। फिर माता रानी की तस्वीर या प्रतिमा रखें।
देवी मां की मूर्ति को स्थापित करने के बाद सोलह श्रृंगार, अक्षत, लाल चुनरी और गुलहड़ का फूल आदि पूजा सामग्री अर्पित करें।
मां दुर्गा को मेवा-मिष्ठान, फल, खीर, हलवा आदि दें।
माता रानी की प्रतिमा के सामने देशी घी का दीपक अवश्य जलाएं।
इसके बाद दुर्गासप्तशती का पाठ करें और आरती के बाद मंत्रों का जाप भी जरूर करें।