Ganga Dussehra 2024: यह एक काम गंगा दशहरा के दिन करने से मिलेगा 10 पापों से छुटकारा; जानें तारीख और मुहूर्त

Ganga Dussehra 2024:

Ganga Dussehra माता गंगा को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां गंगा ने गंगा दशहरा के दिन इस धरती पर पवित्र नदी के रूप में प्रकट हुई थीं। इसलिए गंगा दशहरा बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदी में डुबकी लगाते हैं। जिससे वे पापों और दोषों से छुटकारा पा सकें।

हिंदू धर्म में कई महत्वपूर्ण पर्व हैं, जिन्हें हम बहुत खुशी से मनाते हैं। इनमें से एक है Ganga Dussehra। गंगा दशहरा माता गंगा को समर्पित है। इस दिन गंगा पूजा की जाती है। सनातन धर्म में गंगा दशहरा का आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। इस दिन लोग गंगा माता की पूजा करते हैं और नदी में डुबकी लगाते हैं। माना जाता है कि गंगा में डुबकी लगाने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं, मन शुद्ध होता है और सभी नकारात्मकता दूर होती है। भोपाल के ज्योतिषज्ञ पंडित योगेश चौरे से जानते हैं कि गंगा दशहरा कब है? क्या है इसका महत्व और इस दिन क्या करना बहुत फायदेमंद है?

 गंगा दशहरा कब मनाया जाएगा:

Ganga Dussehra हर साल ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। 16 जून 2024 को पूरे देश में गंगा दशहरा मनाया जाएगा। ब्रह्म मुहूर्त को गंगा स्नान करना सबसे अच्छा है। साथ ही इस दिन सुबह 07:08 बजे से 10:37 बजे तक शुभ मुहूर्त है।

इन 10 पापों से मिलती है मुक्ति गंगा दशहरा पर गंगा स्नान से:

Ganga Dussehra  के दिन डुबकी लगाने से 10 पाप नष्ट होते हैं। जो निम्नलिखित हैं: गैरकानूनी हिंसा, दूसरे के धन को लेने का विचार करना, बिना दी हुई वस्तु को लेना, व्यर्थ की बातों में दुराग्रह, कठोर वाणी, परस्त्री गमन, झूठ बोलना, चुगली करना, दूसरों के बारे में बुरा बोलना और मन से दूसरों के बारे में बुरा सोचना।

गंगा दशहरा पर इन बातों को ध्यान में रखें:

गंगा दशहरा का धार्मिक महत्व:

राजा भगीरथ ने कड़ी मेहनत से गंगा को बनाया था, जो आज भी पवित्र नदी के रूप में पूजी जाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि गंगा स्नान करने से सभी पाप, दोष और विपत्तियां दूर हो जाती हैं। साथ ही, गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने से दस प्रमुख पापों से छुटकारा मिलता है।

Exit mobile version