Gold Price Today 8 January 2026: सोना और चांदी में उछाल, जानें शहरों के लेटेस्ट रेट
Gold Price Today 8 January 2026: दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत और चांदी भाव।
Gold Price Today 8 January 2026: देश में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। 8 जनवरी 2026 की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,39,640 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹1,28,010 प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,38,260 और 22 कैरेट ₹1,26,740 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतें लगभग समान हैं, 24 कैरेट गोल्ड ₹1,38,260 और 22 कैरेट ₹1,26,740 प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,39,540 है।
देश के प्रमुख शहरों में 8 जनवरी 2026 का गोल्ड रेट| Gold Price Today 8 January
शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,28,010 1,39,640
मुंबई 1,26,740 1,38,260
अहमदाबाद 1,27,910 1,39,540
चेन्नई 1,26,740 1,38,260
कोलकाता 1,26,740 1,38,260
हैदराबाद 1,26,740 1,38,260
जयपुर 1,28,010 1,39,640
भोपाल 1,27,910 1,39,540
लखनऊ 1,28,010 1,39,640
चंडीगढ़ 1,28,010 1,39,640
also read:- Today Gold Price 7January 2026: 24k, 22k, 18k और 14k सोने…
चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। 8 जनवरी 2026 की सुबह चांदी ₹2,57,100 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव $78.69 प्रति औंस के स्तर पर है। सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और लगभग 164% मजबूत हुई है, जबकि सोने की कीमतें 2025 में 73.45% बढ़ीं।
विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती चांदी की कीमतों के चलते उद्योग धीरे-धीरे कॉपर या निकल जैसे विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं।
कीमतों में तेजी का कारण
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश जैसे सोना और चांदी की ओर आकर्षित किया है। अमेरिका की ओर से वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ने के प्रयास के चलते वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ी है, जिससे कीमती धातुओं की मांग में इजाफा हुआ है।
For English News: http://newz24india.in



