Gold Price Today: साल के आखिरी दिन सोना और चांदी में गिरावट, जानिए आज का भाव

Gold Price Today: साल के आखिरी दिन सोना और चांदी में गिरावट, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और जयपुर में आज का सोना-चांदी भाव अपडेट।

Gold Price Today: साल 2025 के आखिरी दिन भी सोने में गिरावट देखने को मिली। 31 दिसंबर की सुबह देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड का भाव नीचे गया। वहीं, चांदी (Silver Price Today) में भी गिरावट दर्ज की गई। सोने और चांदी की कीमतों पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार दोनों के कारक प्रभाव डालते हैं।

सोने की कीमतें (Gold Rate Today)

दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹136340 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹124990 प्रति 10 ग्राम

मुंबई: 24 कैरेट ₹136190, 22 कैरेट ₹124840

चेन्नई: 24 कैरेट ₹136190, 22 कैरेट ₹124840

कोलकाता: 24 कैरेट ₹136190, 22 कैरेट ₹124840

जयपुर: 24 कैरेट ₹136340, 22 कैरेट ₹124990

also read:- सोना-चांदी में रिकॉर्ड गिरावट: सोना ₹6000 सस्ता, चांदी…

पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोने (Gold Price Today) की कीमत ₹136190 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹124840 प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत क्रमशः ₹136240 और ₹136240 है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव $4,401.59 प्रति औंस तक पहुंच चुका है।

चांदी की कीमतें (Silver Rate Today)

चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है। 31 दिसंबर की सुबह चांदी का भाव ₹2,39,900 प्रति किलोग्राम पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव $75.85 प्रति औंस पर पहुंचा है।

रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के अनुसार, “निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव के बावजूद, चांदी को मजबूत औद्योगिक मांग और ढांचागत आपूर्ति की कमी से समर्थन मिल रहा है। विशेषकर सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में डिमांड इसे मजबूत बनाए रखेगी।”

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version