जानें 12 नवंबर 2025 को बनने वाले ग्रहण योग के बारे में। जानिए कौन-सी राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और कैसे रखें सावधानी। मेष, सिंह और मीन राशि के लिए विशेष चेतावनी।
ग्रहण योग 2025: ग्रहण योग तब बनता है जब राहु या केतु की सूर्य या चंद्रमा के साथ युति होती है। यह योग जीवन में कई प्रकार की मानसिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण बन सकता है। हालांकि, कभी-कभी शुभ ग्रहों की युति से यह योग ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि भी देता है।
नवंबर 2025 में ग्रहण योग 12 नवंबर की शाम से 15 नवंबर 2025 की सुबह तक बना रहेगा। खास बात यह है कि यह ग्रहण योग केतु और चंद्रमा की युति के कारण बनेगा। सिंह राशि में चंद्रमा 12 नवंबर 2025 की शाम 06:35 बजे गोचर करना शुरू करेगा और 15 नवंबर की सुबह 03:51 बजे तक इसी राशि में रहेगा।
also read:- काल भैरव अष्टमी 2025: 11 या 12 नवंबर? जानें सही तिथि और पूजा विधि
ग्रहण योग का राशियों पर प्रभाव
1. मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से भरा रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं और सेहत पर असर पड़ सकता है। परिवार या दोस्तों के साथ विवाद की संभावना भी रहती है।
2. सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को भी इस अवधि में सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के साथ-साथ व्यवसाय में घाटा होने की संभावना है।
3. मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए ग्रहण योग अशुभ प्रभाव दे सकता है। आर्थिक नुकसान और विवादों के योग बन रहे हैं। इस समय वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है।
ग्रहण से बचाव के उपाय
इस दौरान नई शुरुआत टालें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें।
वाणी में संयम रखें और किसी से झगड़ा न करें।
घर में देवताओं की पूजा करें और ग्रहणकाल में विशेष रूप से ध्यान व साधना करें।
ज्वाला या दीपक जलाकर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
