Harjot Singh Bains: पंजाब सरकार ने 415 शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के रूप में पदोन्नत किया

Harjot Singh Bains ने नव पदोन्नत शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें अधिक मजबूत और कुशल शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया

Harjot Singh Bains news: राज्य की शिक्षा प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने आज 415 अध्यापकों को प्रधानाध्यापक के रूप में पदोन्नत किया।

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि 398 मास्टर/मिस्ट्रेस और 17 ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों (बीपीईओ) को हेडमास्टर/हेडमिस्ट्रेस के तौर पर पदोन्नत किया गया है। इन नए पदोन्नत हेडमास्टरों को एक साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मास्टर कैडर के लिए 29-05-2024 और 05-08-2024 को जारी की गई वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। 

शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए Harjot Singh Bains ने उनसे विद्यार्थियों के लिए अधिक सुदृढ़ और कुशल शिक्षण वातावरण तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया। Harjot Singh Bains ने कहा कि इन पदोन्नतियों से शिक्षा क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होगा। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Harjot Singh Bains ने कहा कि इन शिक्षकों की लगन और कड़ी मेहनत को देखते हुए विभाग ने उन्हें अधिक जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाने का फैसला किया है। इससे छात्रों के बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

Exit mobile version