हरियाणा के अंबाला नगर निगम ने 1 सितंबर से मीट, चारा और कबाड़ी दुकानों की सख्त जांच शुरू की है। नियम उल्लंघन पर दुकानें सील की जाएंगी, साथ ही आवारा पशुओं पर कड़ी कार्रवाई और सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
अंबाला नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए कड़े कदम उठाना शुरू कर दिया है। निगम के एएमसी दीपक सुरा ने बताया कि 1 सितंबर से चारा, कबाड़ी और मीट की दुकानों की नियमित जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानों को सील किया जाएगा।
इसके अलावा, आवारा पशुओं को लेकर भी सख्त प्रावधान लागू किए गए हैं। अगर किसी के पालतू पशु सड़क पर पाए गए तो पहली बार 5,000 रुपये, दूसरी बार 11,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, और बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। निगम का उद्देश्य 31 अगस्त तक शहर को पूरी तरह आवारा पशु मुक्त करना है।
नगर निगम ने गिला और सूखा कूड़ा अलग-अलग न फेंकने वालों का कचरा भी नहीं उठाने का फैसला किया है। साथ ही, रेहड़ी वालों और दुकानदारों द्वारा गंदगी फैलाने पर भी चालान किया जाएगा। नगर निगम पार्कों के सौंदर्यकरण और सफाई पर विशेष ध्यान दे रहा है और बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर सैनिटाइजेशन मशीनें लगाई जाएंगी।
यह कदम अंबाला को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
Related Articles
-
अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में AAP ने शुरू किया राज्यव्यापी अभियान: “ट्रेड डील हटाओ, किसान बचाओ” -
राजू करपडा के इस्तीफे के मुद्दे पर AAP नेता प्रवीण राम का बड़ा खुलासा -
उत्तराखंड में कानून व्यवस्था सख्त: CM पुष्कर सिंह धामी ने दिए अपराधियों पर कड़े निर्देश -
राजस्थान बजट 2026: CM भजनलाल ने गिनाई खूबियां, 2 साल में पूरी की 72% घोषणाएं -
उत्तर प्रदेश में त्योहारों के दौरान सुरक्षा बढ़ी: CM योगी ने रंग में भंग डालने वालों पर सख्त चेतावनी दी -
उत्तर प्रदेश बजट 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, हर वर्ग का ध्यान रखा -
हरियाणा में कैंसर देखभाल नेटवर्क का विस्तार: 22 जिलों में अब डेका-केयर कैंसर सेंटर कार्यरत -
दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सवाल: AAP ने केंद्र और LG की चुप्पी पर उठाए गंभीर सवाल, बीजेपी सरकार को घेरा -
दिल्ली के मजदूरों और गांवों के लिए बड़ी सौगात! CM रेखा गुप्ता ने 134 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास -
हरियाणा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और संस्कृति पर ध्यान केंद्रित करते हुए विकास एजेंडा को गति दे रही है।
