मुख्यमंत्री नायब सैनी का कांग्रेस पर बड़ा हमला: “हम वादे निभाते हैं, कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं करती है”

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी का कांग्रेस पर निशाना, बोले– “हम वादे निभाते हैं, कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं करती है।” श्याम कमल कार्यालय का उद्घाटन।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा भी करती है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस वादे करके भूल जाती है, जबकि बीजेपी सरकार संकल्पों को धरातल पर उतार रही है।

बीजेपी ने 42 संकल्प पूरे किए, 90 इस साल के अंत तक होंगे पूरे: सीएम सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने बयान में कहा कि बीजेपी सरकार ने 217 योजनाओं के स्थान पर “संकल्प” लिए थे, जिनमें से 42 संकल्प पहले ही पूरे किए जा चुके हैं और 90 संकल्प वर्ष 2025 के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे। “हम जो कहते हैं, उसे निभाते हैं। हमारी सरकार तेज गति से काम कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस सिर्फ कागजी घोषणाएं करती है और उन्हें भूल जाती है,” – सीएम नायब सिंह सैनी

राहुल गांधी पर तंज: “झूठ का मेमोरेंडम लेकर घूम रहे हैं”

सीएम सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास जनता को देने के लिए कुछ नहीं बचा है, सिर्फ झूठ, भ्रष्टाचार और घोटालों के सहारे जनता को गुमराह किया जा रहा है। “कांग्रेस की हालत ऐसी है जैसे बिना दूल्हे की बारात घूम रही हो।” – नायब सिंह सैनी

also read: राज्यपाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दो-दिवसीय…

श्याम कमल कार्यालय का उद्घाटन: बीजेपी के संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक

मुख्यमंत्री सैनी ने “श्याम कमल कार्यालय” के उद्घाटन को पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय सिर्फ एक राजनीतिक केंद्र नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और संगठन का प्रतीक है। “श्याम कमल नाम अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। यह कार्यालय सभी कार्यकर्ताओं का है, न कि किसी परिवार का।” – सीएम सैनी

21 जिलों में खोले गए कार्यालय, केवल महेन्द्रगढ़ बाकी

अब तक हरियाणा के 21 जिलों में बीजेपी कार्यालय खोले जा चुके हैं, केवल महेन्द्रगढ़ में कार्य बाकी है। सैनी ने इसे कार्यकर्ताओं को समर्पित बताते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर ये कार्यालय जनसेवा के केंद्र बनेंगे।

हरियाणा में विकास की बड़ी उपलब्धियां गिनाईं, विपक्ष पर निशाना जारी

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश का पहला राज्य है जो 24 फसलों की MSP पर खरीद कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने “लाडो योजना”, 18 लाख महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर, और कैशलेस इलाज की सुविधा जैसे कई जनहित योजनाओं को अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया।

हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी सुधार

राज्य सरकार द्वारा 10 नए मेडिकल अस्पतालों और कॉलेजों की सौगात दी गई है, जिनमें प्राइवेट अस्पतालों जैसी उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही, 20 वर्षों से पंचायती भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक देने की योजना को भी लागू किया गया है।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version